Google Analytics —— Meta Pixel

Indian TV couple divorce : लता सभरवाल और संजीव सेठ ने आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

Indian TV couple divorce : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री लता सभरवाल और उनके पति अभिनेता संजीव सेठ ने 15 साल की शादी के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। दोनों को सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ऑनस्क्रीन पति-पत्नी के रूप में भी काफी पसंद किया गया था। अब रियल लाइफ में उनके अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें :- China’s South Asia Strategy : चीन ने भारत को घेरने की रणनीति पर बढ़ाया कदम, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय बैठक

लता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मैं, लता सभरवाल, अपने पति संजीव सेठ से अलग हो चुकी हूं। मैं उनका धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे एक प्यारा बेटा दिया। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।” लता ने अपने फॉलोअर्स से यह भी निवेदन किया कि उनके इस फैसले का सम्मान किया जाए और इस विषय में उनसे या उनके परिवार से कोई सवाल न पूछे जाएं। (Indian TV couple divorce)

लता की इस घोषणा पर फैंस की भावनाएं छलक उठीं। कई लोगों ने कमेंट कर इसे दिल तोड़ने वाली खबर बताया। एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों मेरी फेवरेट जोड़ी थे।” वहीं दूसरे ने कहा, “मुझे पहले ही अंदेशा हो गया था।” तीसरे ने लिखा, “आप दोनों सोशल मीडिया पर इतने खुश दिखते थे, यकीन नहीं हो रहा।” (Indian TV couple divorce)

गौरतलब है कि लता और संजीव की जोड़ी को दर्शकों ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बहुत सराहा था। उनकी केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी चर्चा में रहती थी। हालांकि लता ने कुछ समय पहले ही टीवी और फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन वे सोशल मीडिया पर आज भी एक्टिव रहती हैं और हेल्थ, फैमिली और मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करती हैं।

यह खबर सिर्फ एक रिश्ते की समाप्ति नहीं, बल्कि निजी जीवन में बदलाव और व्यक्तिगत सम्मान का प्रतीक भी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों आगे की जिंदगी में खुश रहें। (Indian TV couple divorce)

Back to top button
error: Content is protected !!