Influencer Murder Case : कर्ज में डूबे इन्फ्लुएंसर ने की मां हत्या की, लाश बाथरूम में छोड़ी, फिर गर्लफ्रेंड संग लंच पर गया

Influencer Murder Case : ऑस्ट्रेलिया के मशहूर इन्फ्लुएंसर कपल ग्रेसी पिस्कोपा और आंद्रे रेबेलो ने कुछ करीबियों के साथ लंच का प्लान बनाया था। सुबह आंद्रे घर से निकले, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए। ग्रेसी ने उन्हें कई कॉल और मैसेज किए, पर जवाब नहीं मिला। दोपहर करीब 2 बजे आंद्रे अचानक घर लौटे और बोले- “चलो लंच पर चलते हैं।” उन्होंने देर से आने की वजह भी नहीं बताई।
यह भी पढ़ें :- खौफनाक वारदात : साली का कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमा आरोपी, मंदिर के सामने लगाए जयकारे
कपल लंच पर गया। उन्होंने अच्छा खाना खाया, तस्वीरें लीं और खूब हंसी-मजाक किया। लंच के बीच में आंद्रे के छोटे भाई का कॉल आया। उसने रोते हुए बताया कि उनकी मां नहीं रहीं। हैरानी की बात यह थी कि आंद्रे के चेहरे पर न तो कोई भाव था और न ही कोई दुख। (Influencer Murder Case)
सोशल मीडिया पर खुद को एक अमीर क्रिप्टो एक्सपर्ट और परफेक्ट पार्टनर दिखाने वाला आंद्रे, दरअसल भारी कर्ज में डूबा हुआ था। मां कोलीन इस दिखावे से वाकिफ थीं और बेटे की असलियत जानती थीं। उन्होंने कई बार इस पर सवाल भी उठाए थे।
आंद्रे का बचपन बाकी बच्चों की तरह सामान्य था। वह अपने तीन भाई-बहनों जूलियन, मोनीक और फैबियन के साथ खेलता-कूदता बड़ा हुआ। मां कोलीन ने पति से तलाक के बाद अकेले बच्चों की परवरिश की। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर चारों को पढ़ाया-लिखाया और बेहतर जीवन देने की कोशिश की।
धीरे-धीरे सभी बच्चे अपने रास्ते पर निकल पड़े। आंद्रे अपनी इन्फ्लुएंसर पार्टनर ग्रेसी और बेटे रोमियो के साथ रहने लगा। ग्रेसी का सोशल मीडिया पर बड़ा नाम था—1 मिलियन फॉलोअर्स, लाखों सब्सक्राइबर्स और लगातार ब्रांड डील्स। (Influencer Murder Case)
बाहर से उनकी ज़िंदगी परफेक्ट लगती थी, लेकिन असल में सब कुछ कर्ज पर टिका था। सोशल मीडिया की लग्जरी लाइफ दरअसल उधार की थी। मई 2020 तक दोनों के बैंक खाते खाली हो चुके थे।
25 मई 2020 को कोलीन रोज की तरह छोटे बेटे फैबियन को सुबह शिफ्ट पर छोड़ने गईं। उन्होंने कहा कि दोपहर को वापस लेने आएंगी, लेकिन दोपहर 2 बजे तक वो नहीं पहुंचीं। फैबियन ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
उधर, आंद्रे भी कुछ देर के लिए गायब था। उसकी पार्टनर ग्रेसी ने उसे बार-बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर आंद्रे दोपहर में लौटा और सब कुछ सामान्य होने का दिखावा करता हुआ लंच पर चला गया।
जब फैबियन घर लौटा तो बाथरूम में कोलीन की लाश मिली। शॉवर चल रहा था और कोलीन वहीं पड़ी थीं। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं थी, सब कुछ साफ-सुथरा था। डॉक्टरों ने इसे हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक मान लिया।
कोलीन का बड़ा बेटा जूलियन इस मौत को प्राकृतिक मानने को तैयार नहीं था। उसने देखा कि मां के बाल बंधे हुए थे, वह तैयार थीं और ज्वेलरी पहनी थी। ऐसे में शॉवर में यूं मिलना उसे खटका।
उसका शक आंद्रे पर गया। खासकर तब, जब पता चला कि आंद्रे ने कोलीन के नाम पर 1 मिलियन डॉलर की इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी, और मां की चिट्ठियां भी अब उसके पते पर आ रही थीं।
बीमा कंपनी को शक हुआ और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आंद्रे के घर में गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाए। एक बातचीत में ग्रेसी ने आंद्रे से पूछा, “तुमने ये क्यों किया?”
आंद्रे ने जवाब दिया: “मुझे नहीं लगा ऐसा होगा, पर मैं जेल नहीं जाऊंगा। पैसे लेकर देश छोड़ दूंगा।” (Influencer Murder Case)
इसके बाद पुलिस ने आंद्रे को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि कोलीन की मौत के समय उसका फोन लोकेशन घर के पास थी। उसकी गूगल सर्च हिस्ट्री और कई डिजिटल सबूत भी सामने आए। 2024 में शुरू हुए ट्रायल में आंद्रे ने फ्रॉड की बात तो मानी, लेकिन हत्या से इनकार किया। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर 5 दिसंबर को उसे दोषी ठहराया और 25 साल की सजा सुनाई। (Influencer Murder Case)



