India Covid latest update : देश में 3726 एक्टिव केस, अब तक 28 की मौत; JN.1 वैरिएंट बना सबसे बड़ा खतरा
India Covid latest update : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3726 हो गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1336, महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 700 से ज्यादा नए केस आए, वहीं 6 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 28 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें :- June 2025 rule changes : घरेलू एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, बैंकिंग और इनकम टैक्स नियमों में भी बदलाव
बेंगलुरु में बुजुर्ग की मौत, वैक्सीन लगने के बावजूद नहीं बच सके
शनिवार को बेंगलुरु में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई, जिन्हें बूस्टर सहित सभी डोज लग चुकी थीं। दिल्ली और महाराष्ट्र से भी मौतों की पुष्टि हुई है।
कर्नाटक और मिजोरम सरकार सतर्क, कोविड गाइडलाइन लागू
कर्नाटक सरकार ने मास्क लगाने, दूरी बनाए रखने और लक्षण दिखने पर जांच की सलाह दी है। मिजोरम में सात महीने बाद दो केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। (India Covid latest update)
चार नए वैरिएंट मिले, JN.1 सबसे सामान्य
ICMR के मुताबिक देश में चार नए कोविड वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सामने आए हैं। WHO ने इन्हें ‘निगरानी योग्य’ वैरिएंट माना है। इनमें JN.1 सबसे आम है, जो इम्युनिटी को कमजोर करता है और तेजी से फैलता है। (India Covid latest update)
उप्र के इटावा सफारी पार्क कोविड प्रोटोकॉल के साथ दोबारा खुला
उप्र के इटावा सफारी पार्क को कोविड केस बढ़ने के कारण 14 मई को बंद कर दिया गया था, जिसे 29 मई को दोबारा खोला गया है। (India Covid latest update)
यह भी पढ़ें :- BJP leader son video : भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी का आरोप- दूसरी महिला से संबंध
यह भी पढ़ें :- Bihar bride accident News : ससुराल लौट रही दुल्हन की मौत, हादसे के बाद विदाई के जोड़े में ही हुआ अंतिम संस्कार, ससुर ने दी मुखाग्नि



