Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर कलेक्टर की पहल से तक्षशिला लाइब्रेरी में इंटरनेट स्पीड दोगुनी, अब डबल स्पीड से होगी छात्रों की पढ़ाई

Initiative of Raipur Collector: राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित तक्षशिला लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं को अब ऑनलाइन पढ़ाई में और भी सुविधा मिलेगी। दरअसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल पर लाइब्रेरी में इंटरनेट की स्पीड 100 Mbps से बढ़ाकर 200 Mbps कर दी गई है। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन टेस्ट देने और अन्य अध्ययन सामग्री एक्सेस करने में ज्यादा आसानी होगी। नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि पहले तक्षशिला लाइब्रेरी में 100 Mbps की स्पीड से मुफ्त इंटरनेट सुविधा मिलती थी, जिसे अब दोगुनी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- नक्सल विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को मिली अच्छी सफलता: केंद्रीय गृहमंत्री शाह

इस नई सुविधा से छात्रों में उत्साह है। उनका कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई की रफ्तार भी दोगुनी हो जाएगी। बता दें कि तक्षशिला लाइब्रेरी का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 मार्च 2024 को किया था। यह लाइब्रेरी नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी की ओर से संचालित की जाती है, जो 24 घंटे और 7 दिन खुली रहती है। इसमें एक साथ 800 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही यहां 10,000 से ज्यादा किताबें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन अध्ययन के लिए 35 आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम भी लगाए गए हैं। (Initiative of Raipur Collector)

युवाओं का भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी: CM 

छात्र-छात्राओं ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि देश-प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी है। CM साय ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। पढ़-लिखकर ही युवा डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अधिकारी बन सकते हैं। पढ़-लिखकर ही देश की सेवा कर सकते हैं और देश के विकास में भागीदार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित भारत के रूप में संवारने का संकल्प लिया है और हमें छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर इस अभियान में भागीदारी करनी है। (Initiative of Raipur Collector)

Back to top button
error: Content is protected !!