Google Analytics —— Meta Pixel

IPL 2025 Auction : पंत बने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी, तोड़ा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हो रही है। वहीं आईपीएल के 17 साल के इतिहास में ऋषभ पंत अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों में तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, अब लक्ष्मी राजवाड़े काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरायी

2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते हुए दिखेंगे। पंत हाल फिलहाल में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। लखनऊ की टीम उन्हें कप्तान बना सकती है। (IPL 2025 Auction)

पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पछाड़ दिया है जो थोड़ी देर पहले ही 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे। पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरूआत में जंग देखने मिली। पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय में उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी।

वहीं पंत के लिए हैदराबाद और लखनऊ के बीच बोली लगी। देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई। हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। आखिरी में दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया लेकिन बाद में लखनऊ ने पंत के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। जिसके बाद 27 करोड़ की सबसे ज्यादा कीमत में लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। (IPL 2025 Auction)

आईपीएल इतिहास के 11 महंगे खिलाड़ी

ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा.
श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
मिशेल स्टार्क – केकेआर ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पैट कमिंस – सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 आईपीएल में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
सैम कुरेन – पंजाब किंग्स ने 2023 आईपीएल में 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
अर्शदीप सिंह – पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में 18 करोड़ रुपये में खरीदा.
कैमरून ग्रीन – मुंबई इंडियंस ने 2023 आईपीएल में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
बेन स्टोक्स – चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 आईपीएल में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
क्रिस मॉरिस – राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
युवराज सिंह – दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.
निकोलस पूरन -लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2023 आईपीएल में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Back to top button
error: Content is protected !!