Google Analytics —— Meta Pixel

Hemant Soren Oath Ceremony : हेमंत सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, 28 नवंबर को लेंगे शपथ

Hemant Soren Oath Ceremony : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को राजभवन पहुंचे. वह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वे 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में इंडिया गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है. 56 सीटों पर गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़े :- IPL 2025 Auction : पंत बने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी, तोड़ा श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

हेमंत सोरेन को झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में भेंट की और उन्हें त्यागपत्र सौंपा. राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राजभवन में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार गठन के लिए निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया. राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। (Hemant Soren Oath Ceremony)

लगातार दूसरी बार हासिल की जीत

हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की। ‘इंडिया’ गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं। राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है। सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। (Hemant Soren Oath Ceremony)

Back to top button
error: Content is protected !!