IPL Auction 2022: ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, इतने करोड़ की लगी बोली

IPL Auction 2022: टीम इंडिया के युवा विकेट-कीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर आईपीएल 2022 (IPL Auction 2022) मेगा ऑक्शन में पैसों की जमकर बारिश हुई है। झारखंड के युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। आखिरकार मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की भारी रकम देकर किशन को अपनी टीम में शामिल किया।

दिलचस्प बात ये है कि ईशान को MI ने ऑक्शन से पहले रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ने ऑक्शन में किशन को टीम में बरकरार रखने का निर्णय लेकर फैंस को हैरान कर दिया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये खर्च कर श्रेयस अय्यर को अपनी टीम से जोड़ा था, लेकिन अब ईशान किशन अय्यर को पीछे छोड़ आज के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें- Raipur School Reopen: छत्तीसगढ़ के इस जिले में सोमवार से खुलेंगे स्कूल

IPL Auction 2022: खिलाड़ियों की लिस्ट-

शिखर धवन – पंजाब किंग्स (₹ 8.25 करोड़)

रविचंद्रन अश्विन – राजस्थान रॉयल्स (₹ 5 करोड़)

पैट कमिंस – कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 7.25 करोड़)

कगिसो रबाडा – पंजाब किंग्स (₹ 9.25 करोड़)

ट्रेंट बोल्ट – राजस्थान रॉयल्स (₹ 8 करोड़)

श्रेयस अय्यर – कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 12.25 करोड़)

मोहम्मद शमी – गुजरात टाइटन्स (₹ 6.25 करोड़)

फाफ डु प्लेसिस – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹7 करोड़)

क्विंटन डी कॉक – लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 7.25 करोड़)

डेविड वार्नर – दिल्ली कैपिटल्स (₹ 6.25 करोड़)

ड्वेन ब्रावो – चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 4.4 करोड़)

नितीश राणा – कोलकाता नाइट राइडर्स (₹ 8 करोड़)

जेसन होल्डर – लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 8.75 करोड़)

हर्षल पटेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 10.75 करोड़)

दीपक हुड्डा – लखनऊ सुपर जायंट्स (₹ 5.75 करोड़)

अंबाती रायुडू – चेन्नई सुपर किंग्स (₹ 6.75 करोड़)

ईशान किशन – मुंबई इंडियंस (₹ 15.25 करोड़)

जॉनी बेयरस्टो – पंजाब किंग्स (₹ 6.75 करोड़)

दिनेश कार्तिक – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹ 5.5 करोड़)

निकोलस पूरन – सनराइजर्स हैदराबाद (₹ 10.75 करोड़)

Related Articles

Back to top button