Google Analytics —— Meta Pixel

Iran Israel Ceasefire : ईरान-इज़राइल युद्ध समाप्त: सीजफायर लागू, डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा

Iran Israel Ceasefire : मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर (Iran Israel Ceasefire) की घोषणा कर दी गई है। यह ऐलान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया, जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध अब समाप्त हो चुका है और अब शांति बहाली की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : शिक्षा विकास का आधार, जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत जरूरी है :- राजस्व मंत्री वर्मा

सीजफायर (Iran Israel Ceasefire) के तहत दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच संघर्ष काफी बढ़ चुका था और इससे क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिरता पर खतरा मंडरा रहा था।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना मैसेज दिया है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक, किसी भी युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है. हालांकि, बशर्ते कि इजराइली शासन तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजे से पहले ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को रोक दे, हमारा उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है. हमारे सैन्य अभियानों को खत्म करने का अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा करते हुए क्या कहा?

ईरान की ओर से दोहा के निकट अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर युद्ध विराम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि युद्ध विराम 24 घंटे की अवधि में लागू किया जाएगा. उन्होंने लिखा, ‘सभी को बधाई. इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि 12 घंटे के लिए पूरी तौर पर और संपूर्ण युद्ध विराम होगा. 6 घंटे के बाद युद्ध को समाप्त माना जाएगा. आधिकारिक तौर पर ईरान युद्ध विराम शुरू करेगा और 12वें घंटे पर इजराइल युद्ध विराम शुरू करेगा और 24वें घंटे पर 12 दिवसीय युद्ध का आधिकारिक अंत हो जाएगी।

मिडिल ईस्ट अमेरिका के लिए सबसे अहम क्यों है

मिडिल ईस्ट अमेरिका के लिए सबसे अहम इसलिए है क्योंकि अमेरिका के 45 हजार से ज्यादा जवान इन देशों में तैनात हैं। आंकड़ों को देखें तो इस वक्त मिडिल ईस्ट के सीरिया में 2000, इराक में 2500, कतर में 10000, कुवैत में 13,500, जॉर्डन में 3,813, सऊदी अरब में 2700, बहरीन में 9000 औऱ यूएई में 3500 जवान तैनात हैं।

ट्रंप के सीज़फायर का प्रस्ताव झूठा-ईरानी मीडिया
सीज़फायर प्रस्ताव पर ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि सीज़फायर बस ध्यान भटकाने की कोशिश है, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान झूठा है।

Back to top button
error: Content is protected !!