रायपुर की सड़कों पर ‘राजनीतिक पहुँच’ का नशा? यूथ कांग्रेस नेता की कार से कई गाड़ियों की टक्कर
रायपुर। राजधानी के बैजनाथ पारा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़े :- आज से शुरू हुआ खरमास, धनु राशि में बनेगा ग्रहों का विशेष संयोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों को पकड़कर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख आरोपी पिटाई से बचने के लिए अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर बाद राहुल ठाकुर व पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



