Google Analytics —— Meta Pixel

आज से शुरू हुआ खरमास, धनु राशि में बनेगा ग्रहों का विशेष संयोग

सूर्य-शुक्र-बुध की युति से कुछ राशियों को बरतनी होगी सावधानी

Kharmas 2025 : 16 दिसंबर यानी आज सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं, जिसके साथ ही खरमास (Kharmas 2025) की शुरुआत हो गई है। इस बार का खरमास विशेष माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों के कई अहम संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के बाद 20 दिसंबर को शुक्र और 29 दिसंबर को बुध भी धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़े :- एक्सप्रेसवे पर तबाही: कोहरे में भिड़ीं 7 बसें, धधक उठे वाहन, 4 शव बरामद

विशेषज्ञों के मुताबिक, खरमास के दौरान सूर्य, शुक्र और बुध का एक ही राशि में होना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है। ऐसे में वृषभ, मकर और मीन राशि के जातकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ने की संभावना है। बातचीत में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव और पारिवारिक चिंताओं वाला हो सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत या बढ़ते घरेलू खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। कार्यस्थल पर भी काम का दबाव महसूस होगा। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना जरूरी रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को करियर और प्रतिष्ठा से जुड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद या कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन में भी छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस अवधि में संयम, धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने से नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। (Kharmas 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!