Israel-Iran War: ईरान की यात्रा करने से बचें… भारतीयों के लिए सरकार की ट्रैवल एडवाइजरी जारी
Israel-Iran War : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति के मद्देनजर केंद्र सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारत ने ईरान की यात्रा न करने की लोगों को सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में हाल ही में हुई वृद्धि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.
यह भी पढ़े :- Iran Attack On Israel : तीसरा विश्व युद्ध शुरू! ईरान ने इजरायल पर दागीं 200 से ज्यादा मिसाइलें
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है. वर्तमान में ईरान में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें.
बता दें कि इजराइल में ताबड़तोड़ मिसाइल हमले (Israel-Iran War )के बाद ईरान की संसद में जश्न मनाया गया है. बीती रात को हमले के बाद ईरान, लेबनान में जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी हुई. वहीं इस बीच 146 चीनी नागरिक और उनके परिवार के पांच सदस्य लेबनान से निकाले जाने के बाद चार्टर्ड फ्लाइट से बीजिंग पहुंचे.
यह भी पढ़े :- अमेरिकी बुरा न माने, अमेरिका भी हमारेे मामलों में भी बोलता है , तो भारत क्यों न बोले, जयशंकर की दो टूक
वहीं इस बीच ये भी खबर आई कि डेनमार्क में इजराइली दूतावास के पास दो धमाके हुए हैं. कोपेनहेगन पुलिस ने बुधवार को कहा कि वे इजराइली दूतावास के पास हुए दो धमाकों (Israel-Iran War ) की जांच कर रहे हैं।
चीन ने लेबनान से निकाले अपने 146 नागरिक
146 चीनी नागरिक और उनके परिवार के पांच सदस्य लेबनान से निकाले जाने के बाद चार्टर्ड फ्लाइट से बीजिंग पहुंचे. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीनी दूतावास लेबनान में बना रहेगा।
ईरान-इजराइल के बीच बढ़ी टेंशन, UN ने की सीजफायर की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने “मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष” की निंदा की है और मध्य पूर्व के देशों के बीच हमलों और जवाबी हमलों के बीच सीजफायर की मांग की है. मंगलवार को युद्ध बढ़ने के बाद जब ईरान ने इजराइली क्षेत्र में 200 मिसाइलें दागीं, तो संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्षेत्र में “लगातार बढ़ते तनाव” की निंदा की और तुरंत सीजफायर की अपील की।



