Google Analytics —— Meta Pixel

इजरायल ने ब्रिटेन से लिया पंगा! 2 महिला सांसदों को एयरपोर्ट से लिया हिरासत में

UK-Israel Tensions: इजराइल ने फिलिस्तीन और ईरान से पंगा लेते-लेते अब ब्रिटेन से भी पंगा ले लिया है. ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने शनिवार को कहा कि यह ‘अस्वीकार्य’ और अत्यंत चिंताजनक है कि इजराइल ने ब्रिटेन के दो सांसदों को हिरासत में लिया और उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया. दरअसल ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के युआन यांग और अब्तिसाम मोहम्मद लंदन से इजराइल के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें इजराइल में एंट्री करने से रोक दिया गया और निर्वासित कर दिया गया.

यह भी पढ़े :- क्रूर अपराध: युवक को मारकर शव जलाया, पहचान मिटाने की साजिश

लैमी ने एक बयान में कहा, “यह अस्वीकार्य, प्रतिकूल और अत्यंत चिंताजनक है कि इजराइल जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के दो ब्रिटिश सांसदों को इजराइली अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया और उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया.”

इजराइल के सामने कराया विरोध दर्ज

लैमी ने अपनी बयान में कहा कि मैंने इजराइल सरकार में अपने समकक्षों को साफ कर दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए और हम अपना समर्थन देने के लिए आज रात दोनों सांसदों के संपर्क में हैं.

इजराइल और ब्रिटेन के रिश्तों में दरार गाजा में हालिया हमलों के बाद आई है. ब्रिटिश सरकार का ध्यान युद्ध विराम की वापसी सुनिश्चित करने और खून-खराबे को रोकने, बंधकों को रिहा कराने और गाजा में संघर्ष खत्म करने पर है. जिसके चलते इजराइल ब्रिटेन के इस रुख से नाराज नजर आ रहा है. (UK-Israel Tensions)

क्या है पूरा मामला?

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, इजरायल में हिरासत में ली गईं दो सांसद सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद हैं, उन्होंने लंदन से इजरायल के लिए उड़ान भरी, लेकिन उन्हें इजरायली अधिकारियों ने प्रवेश से रोका। इजरायल ने दोनों ब्रिटिश सांसदों को रोकने के बाद हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बाद उन्हें वापस डिपोर्ट कर दिया गया।  (UK-Israel Tensions)

Back to top button
error: Content is protected !!