Google Analytics —— Meta Pixel

क्रूर अपराध: युवक को मारकर शव जलाया, पहचान मिटाने की साजिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई 3- चरोदा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरोदा के दादर रोड पर एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस निर्मम अपराध से इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :- BJP का 46वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़ की हड्डी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने युवक की पहचान छिपाने के मकसद से वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया। शव का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद वक्फ बिल बना कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए तमाम साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान के लिए जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!