RSS को भाजपा से जोड़कर देखना बड़ी भूल : मोहन भागवत
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि संघ को केवल राजनीति या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जोड़कर देखना एक बड़ी भूल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ की पहचान किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका उद्देश्य समाज निर्माण है। (RSS Chief Mohan Bhagwat News )
यह भी पढ़े :- नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ियों से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मोहन भागवत कोलकाता में आयोजित ‘व्याख्यान माला’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संघ को कई बार या तो राजनीतिक संगठन या सिर्फ सेवा संस्था के रूप में देखा जाता है, जबकि दोनों ही धारणाएं अधूरी हैं।
उन्होंने कहा कि RSS का मूल उद्देश्य समाज में सज्जन और नैतिक मूल्यों वाले नागरिकों का निर्माण करना है, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा करें और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। संघ सत्ता या चुनाव की राजनीति से अलग रहकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभाता है।
सरसंघचालक ने बताया कि RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिलीगुड़ी और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में डॉक्टर, वकील, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं। (RSS Chief Mohan Bhagwat News)
युवाओं से संवाद के दौरान मोहन भागवत ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सशक्त करने, सनातन सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और संस्कारित समाज ही राष्ट्र को सशक्त बना सकता है। (RSS Chief Mohan Bhagwat News)



