Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके में सेना और पुलिस बल के संयुक्त अभियान ने मंगलवार को दो आंतकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि, कुछ आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें : धमतरी के 18वें कलेक्टर के रूप में आईएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने लिया चार्ज

बताया जा रहा है कि, बड़गांव के एक गांव में करीब दो दिन आतंकियों के छुपे होने की सूचना थी। राजौरी की घटना के बाद से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिए गृहमंत्री अमित शाह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अभी दो दिन पहले ही राजौरी आतंकवादी हमले की जांच NIA को सौंपी दी है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि, आतंकियों के साथ कोई रियायत न बरती जाए।

Jammu Kashmir : दो स्थानीय लोग जख्मी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि, सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी ने बडगाम जिले में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद आंतकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त क्षेत्र नियंत्रण पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी है। जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला बारूद बरामद। बताया जा रहा है कि, आतंकियों की गोलीबारी में दो स्थानीय लोग भी जख्मी हुए हैं।

Jammu Kashmir : मारे गए आतंकियों का संबंध लश्कर से

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि, मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे। और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे का पहला मुकाबला कल, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नए साल में बढ़ी जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां

नए वर्ष के साथ ही जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गईं हैं। 2 जनवरी के शाम को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले एक डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में कम से कम 4 नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए। इस हमले के बाद जनता में काफी आक्रोश फैल गया।

Back to top button
error: Content is protected !!