Janjgir Collector Action: जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होंगे, जिसके लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ और बलौदा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 1 से 4 अप्रैल तक निर्वाचन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें अनुपस्थित रहने वाले 19 कर्मचारियों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इलेक्शन ट्रेनिंग में पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग पार्टी को शामिल होना था। 2 अप्रैल को आयोजित ट्रेनिंग में 19 कर्मचारी शामिल नहीं हुए। इसे लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा ने नाराजगी जताई है।
यह भी पढ़ें:- केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत, कई घायल
उन्होंने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि जांजगीर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 10, अकलतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 2, बलौदा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 2, सारागांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 3 और पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए थे। सभी को नोटिस जारी किया गया है। (Janjgir Collector Action)
लोकसभा आम निर्वाचन 2024
कलेक्टर ने सेजेस क्र. 1 जांजगीर में मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन
मनोयोग एवं पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें – कलेक्टर#ECI pic.twitter.com/3zlBU1Fgfp
— Janjgir (@JanjgirDist) April 3, 2024
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण को लेकर 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय तय कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में 19 अप्रैल को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 72 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। (Janjgir Collector Action)
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सारागांव में मतदान अधिकारियों को दिए जा रहें प्रशिक्षण का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। pic.twitter.com/5v2kzlvrZq
— Janjgir (@JanjgirDist) April 2, 2024
दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान
दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल 2024 को चुनाव होंगे। जारी अधिसूचना के मुतबिक राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला-मानपुर विधानसभा में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। महासमुंद के सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 9 मतदान केंद्रों के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाकी मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। (Janjgir Collector Action)