समता एक्सप्रेस में महिला यात्री का 9 लाख का गहना चोरी
रायपुर की महिला ने जीआरपी में दर्ज कराई शिकायत, नागपुर-गोंदिया रूट पर वारदात की आशंका

रायपुर। समता एक्सप्रेस में सफर कर रही रायपुर की महिला यात्री का करीब 9 लाख रुपये मूल्य का सोने का गहना चोरी हो गया। पीड़िता अनामिका वर्मा (41), निवासी शंकर नगर, रायपुर ने जीआरपी थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े :- पड़ोसी देश पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, 1 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका, कई गांव हुए नक्शे से गायब
नागपुर स्टेशन पर रखे बैग से चोरी
पीड़िता के अनुसार, वह 16 अगस्त को ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस से हजरत निजामुद्दीन से रायपुर लौट रही थीं। उनका रिजर्वेशन कोच S-3, बर्थ नंबर 21 पर था। नागपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन लेडीज़ बैग सिरहाने रखकर सोया था। लेकिन दुर्ग स्टेशन से कुछ पहले नींद खुली तो बैग गायब था।
बैग में थे कीमती गहने
गुम हुए बैग में यह गहने रखे थे:
75.180 ग्राम का सोने का नेकलेस
45.345 ग्राम का कड़ा
10 ग्राम का मंगलसूत्र
कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है।
जांच गोंदिया जीआरपी को ट्रांसफर
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि चोरी की वारदात नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच हुई होगी। जीआरपी रायपुर ने शिकायत दर्ज कर केस को आगे की जांच के लिए जीआरपी गोंदिया को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।



