Jhansi Hospital Fire: काल के गाल में समाए घरों के चिराग, PM मोदी ने कहा, ये घटना दिल दहला देने वाली
Jhansi Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी से दिल को दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, 47 के करीब नवजात को बचा लिया गया है। इस हादसे में से 39 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
यह भी पढ़े :- झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के लिए सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस अध्यक्ष राय
इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नवजात शिशुओं की भीषण आग में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बता दें कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार देर रात आग गई गई थी। इस हादसे में कम से कम 10 नवजात शिशुओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई है।
पीएम ने किया पोस्ट
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल दहला देने वाली घटना! उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना दिल दहला देने वाली है। इस दुर्घटना में अपने मासूम बच्चों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।” प्रधानमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।”
सीएम योगी ने किया ऐलान
इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सरकार ने मरने वाले शिशुओं के माता-पिता के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। वहीं घायल शिशुओं के परिवारों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
जांच हुई शुरू
एनआईसीयू में लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जांच करने के आदेश दे चुके है। अधिकारियों ने आग के कारणों का पता लगाने और जवाबदेही का आकलन करने के लिए बहुस्तरीय जांच शुरू कर दी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर को भी मशीनरी में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिसे अस्पताल के अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया।
क्या है पूरा मामला ?
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में बीते रात भीषड़ आग लग गई। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर में हुए स्पार्क की वजह से आग लगी और भीषड़ विस्फोट हुआ। देखते ही देखते हॉस्पिटल के अन्य कई वार्ड आग के आगोश में आ गए।
घटना शुक्रवार की रात करीब 10 हुई। स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट में कई नवजात बच्चे एडमिट थे। उनमे से करीब 40 बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया लेकिन 10 बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने महज दो घंटे में आग पर काबू पाया। (Jhansi Hospital Fire)
झांसी जिलाधिकारी ने क्या कहा ?
झांसी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि कॉलेज के एनआईसीयू (शिशु वार्ड) में अंदर की यूनिट में रात 10.30 से 10.45 के बीच आग (Jhansi Hospital Fire) लगी थी। अंदर की यूनिट में ज्यादा गंभीर रूप से बीमार बच्चे थे जबकि बाहर की यूनिट में कम गंभीर रूप से बीमार बच्चे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 10 बच्चों की मौत हो गई है। उस समय वार्ड में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। बाहर की यूनिट के सभी बच्चों को बचा लिया गया है। अंदर की यूनिट के भी कुछ बच्चों को बचाया गया है।



