Google Analytics —— Meta Pixel

मातम में बदली शादी की खुशी, दूल्हा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, महाराष्ट्र-बिहार में 6 की गई जान

Jhansi Road Accident: उत्तरप्रदेश के झांसी में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल,  बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक और कार में आग लग गई। इससे कार में बैठे दूल्हा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार सवार दो लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में दूल्हे के अलावा उसके भाई, भतीजे और कार ड्राइवर की मौत हुई है। हादसा झांसी-कानुपर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा ओवरब्रिज पर हुआ।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : स्कूलों में समर कैंप का किया जाएगा आयोजन, विभाग ने जारी किया आदेश

एरच थाना क्षेत्र के बिलाटी गांव के रहने वाले आकाश अहिरवार के 25 साल के बेटे संतोष अहिरवार की शुक्रवार को शादी थी। वह बारात लेकर दुल्हन के घर बड़ागांव थाना क्षेत्र के छपार गांव के लिए रवाना हुआ। कार में दूल्हा समेत 6 लोग सवार थे। रात को उनकी कार हाईवे पर पारीछा ओवरब्रिज पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में लगा CNG सिलेंडर फट गया। इसके बाद कार और ट्रक में आग लग गई। कार में दूल्हा आकाश, उसका बड़ा भाई आशीष अहिरवार (उम्र 30), आशीष का 4 साल का बेटा मयंक और ड्राइवर जयकरन उर्फ भगत (उम्र 32) जिंदा जल गए। जबकि गांव के रवि अहिरवार और रमेश को आसपास के लोगों ने बचा लिया। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। (Jhansi Road Accident)

महाराष्ट्र और बिहार में 6 लोगों की मौत

इधर, वधु पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। इस बीच उन्हें पता चला कि हादसा हो गया है। हादसे की खबर सुनकर सजकर बैठी दुल्हन बेसुध हो गई। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भोर घाट के पास हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल है। हादसा उस वक्त हुआ, जब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जा रहे एक ट्रक ने ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसी तरह बिहार के भागलपुर के नवगछिया में भी 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-31 पर हुआ, जहां कटिहार से बेगूसराय की तरफ जा रही एक कार मिनी हाइवा से टकरा गई।हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। (Jhansi Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!