झीरम घाटी कांड में अंतिम दलीलें पूरी, अब 31 अगस्त को आएगा फैसला, तीन दिन तक चली लंबी बहस

Jhiram Final Hearing Complete: झीरम मामले में लंबे समय से चल रही सुनवाई अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। NIA की विशेष कोर्ट में बुधवार यानी 12 अगस्त को अंतिम दलीलों की प्रक्रिया पूरी हो गई। अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस पूरी होने के बाद विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस बहुचर्चित मामले में 31 अगस्त को फैसला सुनाया जाएगा। झीरम घाटी हमले से जुड़े इस मामले की अंतिम सुनवाई तीन दिनों तक चली। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने विशेष कोर्ट के सामने अपनी अंतिम दलीलें पेश की। इसके बाद मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से अंतिम जिरह की गई। बुधवार को भी विशेष कोर्ट ने बचाव पक्ष को सुना और इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से अपनी रिपीटल दलीलें प्रस्तुत की गईं। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें:- रामगोपाल अग्रवाल पर ED का बड़ा आरोप, कहा- राजीव भवन पहुंचती थी शराब घोटाले की बेहिसाब कमाई
अभियोजन पक्ष की ओर से NIA के वकील दिनेश पाणिग्रही ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अरविंद चौधरी ने अंतिम दलीलें पेश की। सुनवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्षों ने कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कही। बता दें कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर बड़ा हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की मौत हो गई थी। हमले में कई सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी मारे गए थे। झीरम कांड में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 35 लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान इस मामले में चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया, जबकि करीब 150 से 200 अन्य नक्सलियों को भी आरोपी बनाया गया था।
11 लोगों की हुई गिरफ्तारी, एक की मौत
झीरम कांड की जांच NIA को सौंपी गई थी। जांच के दौरान NIA ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल जारी है। यह ट्रायल जिला और सत्र न्यायालय परिसर में स्थित NIA की विशेष कोर्ट में लंबे समय से चल रहा था। अब अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला आने का रास्ता साफ हो गया है। विशेष कोर्ट ने 31 अगस्त को फैसला सुनाने की तारीख तय की है। मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपने-अपने पक्ष में दलीलें रखी। सोमवार को अभियोजन पक्ष ने कोर्ट के सामने यह बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपों को किस तरह साबित किया जा सकता है। इसके बाद मंगलवार को बचाव पक्ष ने अभियोजन की दलीलों और साक्ष्यों पर अपना पक्ष रखा। (Jhiram Final Hearing Complete)
झीरम कांड पर गरमाई सियासत
बुधवार को बचाव पक्ष को एक बार फिर कोर्ट में सुना गया। इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से रिपीटल दलीलें पेश की गईं। इन दलीलों के पूरा होने के साथ ही मामले की अंतिम सुनवाई पूरी हो गई। अब दोनों पक्षों की दलीलें और रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों के आधार पर विशेष कोर्ट का फैसला सामने आएगा। ऐसे में 31 अगस्त की तारीख पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। झीरम कांड को लेकर कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी भी लगातार होती रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम कांड को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि बीजेपी स्तरहीन राजनीति कर रही है और झीरम की घटना से कांग्रेस आज तक उभर नहीं पाई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार के दौरान SIT जांच की जा सकती थी और सुप्रीम कोर्ट ने इसकी अनुमति दी थी, फिर विजय शर्मा ने SIT जांच क्यों रोकी?
31 अगस्त को होगा फैसला
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं तो उनसे झीरम कांड को लेकर पूछताछ क्यों नहीं की गई। बैज ने कहा कि जिस समय झीरम घाटी की घटना हुई, उस समय प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के माथे पर झीरम का कलंक लगा हुआ है और इस घटना के पीछे साजिश बीजेपी सरकार की रही है। करीब 13 साल पुराने झीरम कांड मामले में अब अंतिम बहस पूरी हो चुकी है। अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख चुके हैं। अंतिम सुनवाई के बाद NIA की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 31 अगस्त को यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए साक्ष्यों और दलीलों को किस तरह देखता है। झीरम कांड से जुड़े पीड़ित परिवारों, राजनीतिक दलों और प्रदेश की जनता की नजरें अब विशेष कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। (Jhiram Final Hearing Complete)



