जम्मू की सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, भारत को 21 साल बाद मिला ताज

Sargam Kaushal Mrs World: जम्मू-कश्मीर की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है कि लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है। भारत के पास मिसेज वर्ल्ड का ताज पूरे 21 सालों बाद वापस आया है। सरगम कौशल से पहले 21 साल पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें:- संभागों में खुलेंगे SC और OBC के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास, CM ने की घोषणा

बता दें कि 32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने इंग्लिश लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। सरगम ने 2018 में शादी की थी। उनके पति इंडियन नेवी में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अदिति ये क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। अदिति एक एक्ट्रेस भी हैं, उन्होंने भेजा फ्राई, दे दना दन, स्माइल प्लीज जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 2022 के पेजेंट में अदिति ज्यूरी मेंबर में शामिल हुई थीं। मिसेज वर्ल्ड दुनिया का पहला ऐसा ब्यूटी पेजेंट है, जिसे शादीशुदा महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी। पहले इसका नाम मिसेज अमेरिका था, जिसे बाद में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड कर दिया गया था। (Sargam Kaushal Mrs World)

वहीं साल 1988 में इसका नाम मिसेज वर्ल्ड पड़ा। पहला मिसेज वर्ल्ड खिताब जीतने वालीं महिला श्रीलंका की रोजी सेनायायाके थीं। सरगम कौशल ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता और पति को दिया है। इससे पहले सरगम ने 15 जून 2022 को मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का पुरस्कार जीता था। उन्हें नवदीप कौर ने ये खिताब दिया था। सरगम ने 2018 में नेवी के ऑफिसर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की थी। उनके पति ने ही सरगम को पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। सरगम ने 2018 में नेवी के एक ऑफिसर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की थी। उनके पति ने ही सरगम को पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। वहीं राजस्थान के जयपुर की श्वेता डाहड़ा ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2022 पेजेंट की प्लेटिनम कैटेगरी में विनर का ताज जीता है। (Sargam Kaushal Mrs World)

Related Articles

Back to top button