आतंकवाद की घटनाओं में 168% की कमी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
Jammu and Kashmir Terrorism: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत में आतंकी घटनाओं में कमी होने का दावा किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंक के खिलाफ सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। साल 2014 के बाद नागरिकों की मौत में 80 फीसदी की कमी आई है। आतंकवाद पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में 168 फीसदी की कमी आई है।
यह भी पढ़ें:- जम्मू की सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, भारत को 21 साल बाद मिला ताज
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168% की कमी आई है। टेरर फाइनेंसिंग के मामलों में 94% दोषसिद्धि दर रही है। नॉर्थ ईस्ट में शांति का युग आया है। 2014 के बाद उग्रवादी हिंसा में 80% की गिरावट आई है। 2014 के बाद 6 हजार मिलिटेंट ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को धाराशाही करने की मोदी सरकार की नीति रही है। भारत में आतंकवाद की कमर तोड़ने में हमने कोई कमी नहीं छोड़ी। 2016 का सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में बालाकोट का हमारा एक्शन इसके जीते जागते प्रमाण हैं। (Jammu and Kashmir Terrorism)
आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए निर्णायक नीतियां सरकार लेकर आयी है। दुनिया भर के मंच पर प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने लगातार दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया है।
-श्री @ianuragthakur pic.twitter.com/F5DI5zu7nQ
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) December 19, 2022
उन्होंने कहा कि हमने नॉर्थ ईस्ट के ज्यादातर जगहों से हटा दिया। असम के भी 60 प्रतिशत जगहों से हटाया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन भी मोदी सरकार की प्राथमिकता रही। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में युद्ध के समय भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 1 फरवरी से देवी शक्ति अफगानिस्तान से चालू किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की छवि एक मददगार देश की बनी है। वहीं पड़ोसी देश की छवि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश के तौर पर बना है। उनका चेहरा बेनकाब हुआ है। उनकी वैश्विक छवि आतंक को पनाह देने और उनके लिए बोलने वाले देश के तौर पर बनी है। (Jammu and Kashmir Terrorism)
नॉर्थ ईस्ट में शांति का युग आया है। 2014 के बाद उग्रवादी हिंसा में 80% की गिरावट आई है। 2014 के बाद 6000 मिलिटेंट ने आत्मसमर्पण किया है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली pic.twitter.com/Qr6s5GyPeE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2022
साइबर अपराध को लेकर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के समय में साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती है। इसको रोकने का हम काम कर रहे हैं। साइबर के जरिए जो रेडिक्लाइज करने का प्रयास कर रहा है उसको बैन करने का काम हम कर रहे हैं और इसमें तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि राहुल चीन के अधिकारियों के साथ दिखते हैं। आप उनसे फंडिंग लेते हैं। डोकलम पर प्रश्न खड़ा करते हैं। पंजाब में सरकार बदलने के बाद 3 महीनों में 70 से ज्यादा हत्याएं हुई। सीमा पर से कुछ घटनाओं को अंजाम देने के प्रयास हुए। पंजाब बॉर्डर स्टेट है, कमजोर सरकार से कम नहीं चलेगा। पंजाब में भी सख्त कार्रवाई की जरूरत सामने आ रही हैं। (Jammu and Kashmir Terrorism)