Google Analytics —— Meta Pixel

Job Scam: जुए की लत ने पहुंचाया जेल, नाैकरी लगाने का झांसा देकर इंजीनियर ने ठगे 60 लाख रुपये

Job Scam: राज्य के विद्युत विभाग में कार्यरत एक कार्यपालन अभियंता द्वारा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी अभियंता कुलेश्वर कुमार साहू, जो वर्तमान में बलौदाबाजार जिले में पदस्थ है और पूर्व में गरियाबंद में भी कार्य कर चुका है, को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें :- Rashifal 18 May 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

प्रकरण की शुरुआत 14 मई 2025 को हुई, जब महेंद्र साहू नामक युवक ने थाना पांडुका में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अभियंता कुलेश्वर साहू ने उन्हें, उनके परिवारजनों और जान-पहचान के लोगों को विद्युत विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे लाखों की नगद राशि ऐंठ ली।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से ऑनलाइन जुए का आदी हो चुका था और जुए में भारी नुकसान उठाने के कारण उस पर कर्ज चढ़ गया था। इसी कर्ज से उबरने और जुए की लत पूरी करने के लिए उसने लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी शुरू की। (Fraud Engineer Job Scam)

कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसने कई लोगों से मिलाकर करीब 60 लाख रुपये लिए और बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2)(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तारी और जब्ती

आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सीपीयू, बोलेरो वाहन, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े दस्तावेज, और ठगी की राशि में से ₹40,000 नकद बरामद किए गए। (Fraud Engineer Job Scam)

पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों की पहचान और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी हुई है। (Fraud Engineer Job Scam)

Back to top button
error: Content is protected !!