Balodabazar Violence Update : जैतखाम तोड़े जाने व बलौदाबाजार हिंसा पर न्यायिक जांच शुरू, आयोग के अध्यक्ष बलौदाबाजार पहुंचे

Balodabazar Violence Update : बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखाम तोड़े जाने व बलौदाबाजार हिंसा व आगजनी की जांच औपचारिक तौर पर आज से शुरू हो गई. घटना की जांच करने न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी बलौदाबाजार पहुंचे।
सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी ने बलौदाबाजार सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अभी तो हम यहां व्यवस्था देखने आए हैं. बलौदाबाजार में ही जांच आयोग बैठेगी. इसके लिए न्यायालय परिसर की व्यवस्था देखेंगे।
यह भी पढ़े :- CG Naxalite Attack: नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान शहीद, सीएम ने जताया दुःखद
सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुंचने के बाद अपर कलेक्टर कार्यालय में दस्तावेज देखकर अपर कलेक्टर को तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसके बाद ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा व गिरौदपुरी जाएंगे. सभी पक्षों से शपथ पत्र में जानकारी लेंगे. इसके बाद प्रति परीक्षण और बयान की कार्रवाई होगी।
पुलिस ने मंगलवार को 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बलौदाबाजार हिंसा (Balodabazar Violence Update) मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी भी शामिल हैं. इन गिरफ्तार आरोपियों में से दो आरोपियों ने सोमवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके थे. जिन्हें पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब तक 168 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्य साजिशकर्ता भी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले (Balodabazar Violence Update) में मुख्य साजिशकर्ता और योजना बनाने वाले आरोपी मोहन बंजारे समेत तीन आरोपियों को सोमवार को ही गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहन बंजारे शासकीय टीचर है. जिसने मंच संचालक और दूसरे जिलों से लोगों को धरना प्रदर्शन में बलौदाबाजार बुलाने का काम किया था।



