Google Analytics —— Meta Pixel

Kanker Encounter: नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर जवानों पर लगाया गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर

Kanker Encounter: कांकेर के आपाटोला मुठभेड़ पर माओवादियों ने एक प्रेस नोट जारी किया है। मारे गए सभी 29 माओवादियों की पहचान बताई गई। प्रेस नोट में सुरक्षाबलों पर 17 निहत्थे माओवादियों को जिंदा पकड़कर गोली मारने के आरोप लगाया है।

25 अप्रैल को नारायणपुर, कांकेर और मोहला मानपुर बंद रखने की अपील की है। इसके साथ ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुखबिरी करवाकर घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़े :- अच्छे कामों को मिला सम्मान, SSP संतोष सिंह ने 12 पुलिसकर्मियों को कॉप ऑफ द मंथ अवार्ड दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया। एनकाउंटर के न्यायिक जांच की बात भी लिखी है। माओवादियों के उत्तर सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस नोट जारी किया है। (Kanker Encounter)

सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों के शव किए बरामद
16 अप्रैल की दोपहर दो बजे कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया अंतरगर्त बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में DRG और BSF की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों से नक्सलियों की यह सीधी मुठभेड़ करीब साढ़े पांच घंटे चली. घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान 29 नक्सलियों के शव बरामद हुए. वहीं मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए, जिनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में जारी है. घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है. (Kanker Encounter)

पढ़े नक्सलियों जारी द्वारा प्रेस नोट

Back to top button
error: Content is protected !!