Google Analytics —— Meta Pixel

Karnataka Election Results: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से मिलने लगे रुझान ,कांग्रेस ने रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा

Karnataka Election Results: कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग हुई थी। राज्य में 72.67 फिसदी मतदान हुआ था। कर्नाटक में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को 114 सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

उधर, रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद से पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर से भी जश्न की तस्वीर सामने आई है। Karnataka Election Results

कर्नाटक से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न की तस्वीर सामने आई है। प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कर्नाटक चुनाव प्रचार सोमवार 8 मई को थम गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया था।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला जारी, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

यतींद्र सिद्धारमैया बोले

यतींद्र सिद्धारमैया कहते हैं, ”बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे…कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि मेरे पिता (सिद्धारमैया) वरुणा सीट से भारी अंतर से जीतेंगे। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह अपने दम पर सत्ता में आएगी।” कांग्रेस नेता ने कहा, “हर सर्वेक्षण कहता है कि हमें साधारण बहुमत मिलने जा रहा है। Karnataka Election Results

 

Back to top button
error: Content is protected !!