Google Analytics —— Meta Pixel

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर में घुसकर मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत, देखें वीडियो

Sukhdev Singh Gogamedi shot dead : राजस्थान के जयपुर में दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया हैं। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर हमला करने वालों की की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी हैं.

बता दें कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ मौजूद है.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : कॉलेज छात्रा पर युवक ने किया जानलेवा हमला, हमला कर फरार हो गया युवक…

वारदात के बाद जयपुर शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दौड़ भाग कर रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर आए स्कॉर्पियो से थे, लेकिन बाद में एक राहगीर की स्कूटी छीनकर फरार हो गए. (Sukhdev Singh Gogamedi shot dead)

सुखदेव सिंह के समर्थकों का कहना है उनको काफी समय से धमकियां मिल रही थी. उनको यूपी समेत अन्य इलाकों से धमकियां मिली थी. वहीं पाकिस्तान से भी उनको धमकी मिली थी. लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया. (Sukhdev Singh Gogamedi shot dead)

बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी. धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी.

Back to top button
error: Content is protected !!