Google Analytics —— Meta Pixel

काशी विश्वनाथ धाम: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा बाबा का दरबार, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

काशी विश्वनाथ मंदिर की साफ-सफाई और एनामेल पेंट हटाने के लिए बाबा का दरबार 29-30 नवंबर को 12-12 घंटे की बंदी के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए बंद रहेगा। इधर, मंदिर बुधवार से 24 घंटे बंद होने की खबर मिलने के बाद लोग मंगलवार को ही दर्शन करने पहुंचे। यहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही।

 इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में आज से होगी धान खरीदी, साढ़े 22 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी सरकार, बारदाना इस साल भी बना मुसीबत

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहने के बाद अब एक दिसंबर को 24 घंटे के लिए मंदिर को बंद रखा जाएगा। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मंदिर की साफ-सफाई व दीवारों के जीर्णोद्धार के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। सुनील वर्मा ने बताया कि इस दौरान बाबा की आरती, पूजन व विधान अपने नियमानुसार संपन्न होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!