Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स का होगा ऑटो पंजीयन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संुयक्त बैठक ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में ऑटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसे भी पढ़े:काशी विश्वनाथ धाम: आज से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा बाबा का दरबार, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

मुख्यमंत्री से राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा धान के उठाव एवं मिलिंग की कार्ययोजना, बारदाने के मूल्य में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव मोहन लाल अग्रवाल सहित सदस्यगणों ने मुख्यमंत्री से धान की कस्टम मिलिंग में प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि वृद्धि का आग्रह किया।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ में आज से होगी धान खरीदी, साढ़े 22 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी सरकार, बारदाना इस साल भी बना मुसीबत

मिलर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा कराने में आने वाली दिक्कतों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की एम. डी. किरण कौशल सदस्य उपस्थित है।

Back to top button
error: Content is protected !!