Google Analytics —— Meta Pixel

आतंकवाद को हमारे जाबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Terrorism: कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए, उसे मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है। वो आतंकवाद के सहारे, प्रॉक्सी वॉर के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, लेकिन मैं उस जगह से बोल रहा हूं, जहां आतंक के आकाओं को सीधे सुनाई पड़ रही है। मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें:- अग्निवीर योजना को लेकर PM मोदी के बयान पर विपक्ष हमलावर, जानिए किसने क्या कहा…?

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हमारे जांबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लद्दाख हो या फिर जम्मू-कश्मीर, विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा। कुछ ही दिन बात 5 अगस्त को धारा 370 का अंत हुए 5 साल पूरे होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर नए भविष्य की बात कर रहा है, बड़े सपने की बात कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की पहचान G-20 समिट की अहम बैठक करने के लिए हो रही है। दशकों बाद कश्मीर में सिनेमाघर खुला है। धरती का हमारा स्वर्ग तेजी से शांति और सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (PM Modi on Terrorism)

सभी शूरवीरों को आदरपूर्वक प्रणाम: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय मैं सामान्य देशवासी के रूप में अपने सैनिकों के बीच था। आज मैं फिर कारगिल की धरती पर हूं तो स्वाभाविक है वो स्मृतियां मेरे मन में ताजा हो गई हैं। मुझे याद है किस तरह हमारी सेनाओं ने इतनी ऊंचाई पर इतने कठिन युद्ध ऑपरेशन को अंजाम दिया था। मैं देश को विजय दिलाने वाले ऐसे सभी शूरवीरों को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं। कारगिल में हमने सिर्फ युद्ध नहीं जीता था। हमने सत्य, संयम और सामर्थ का अद्भुत परिचय दिया था। भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था। बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया, लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई। (PM Modi on Terrorism)

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ रहे: रंधावा 

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं और हमें उन्हें रोकना होगा। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी ने कहा कि यह सिर्फ डोडा में नहीं बल्कि राजौरी-पुंछ में दो साल से चल रहा है। अचानक से आतंकवादी गतिविधियां होना इससे हमें परेशान होने की जरूरत है। (PM Modi on Terrorism)

पाकिस्तान भारत के मुकाबले में शून्य: गुलाम नबी 

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कई सालों के बाद आतंकवाद से राहत मिली थी, लेकिन फिर से ऐसी गतिविधियां… आतंकवाद का खत्म होना विकास, जनता और रोजगार के लिए जरूरी है। इस क्रम में सरकार जो भी कदम उठा रही है वह सही है। पड़ोसी मुल्क को सोचना चाहिए कि उनकी ताकत भारत के मुकाबले में शून्य है। पाकिस्तान आज सबसे कमजोर है चाहे वह सियासी रूप से हो या आर्थिक या फिर राजनीतिक रूप से हो। ऐसे हालात में पाकिस्तान को अपने मुल्क और अपने लोगों पर ध्यान दें ना कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने पर ध्यान दें। (PM Modi on Terrorism)

Back to top button
error: Content is protected !!