Google Analytics —— Meta Pixel

अग्निवीर योजना को लेकर PM मोदी के बयान पर विपक्ष हमलावर, जानिए किसने क्या कहा…?

Opposition on PM Modi: अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर विपक्ष हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि क्या कारगिल युद्ध में अग्निवीर थे? कारगिल युद्ध तो हमें भारत की विश्व विजयी सेना के साथ जीता था। हम कारगिल के शहीदों को प्रणाम करते हैं, लेकिन 6 महीने के प्रशिक्षण के बाद इन अग्निवीरों को चीन और पाकिस्तान के सामने सीमा पर खड़ा करना निर्दयता और क्रूरता है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना में अल्पकालिक प्रवेश है, जिसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण और लाभ नहीं दिए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें:- अग्निपथ पर भ्रम फैलाने वाले व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि भविष्य में एक पेशेवर सेना को व्यापक प्रशिक्षण और पूर्ण कमीशन की आवश्यकता होती है। इसलिए अग्निपथ योजना अब सेना की क्षमता और सामर्थ्य को मजबूत करने वाली नहीं है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हम विजयी हुए। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं और हमें उन्हें रोकना होगा। मेरे लोकसभा क्षेत्र में लगातार ड्रोन, हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी हो रही है। PM मोदी को इस बारे में भी बात करनी चाहिए कि इन्हें कैसे रोका जाए। युवा नशे की गिरफ्त में क्यों आ रहे हैं? PM मोदी को इनके लिए जवाबदेह होना होगा। (Opposition on PM Modi)

अग्निपथ योजना से भाजपा की 60 से ज्यादा सीटें घटी: अखिलेश 

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की जनता ने पहले ही बता दिया कि अग्निपथ योजना क्या है और कैसे भाजपा की 60 से ज्यादा सीटें घटी। वे 400 पार की बात करते थे। अगर अभी भी वे सुधारात्मक उपाय लेने के लिए तैयार नहीं हैं तो फिर उनका भगवान मालिक है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 5 साल के प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों की भर्ती होगी या नहीं होगी, रोजगार मिलेगी या नहीं इसका पता नहीं है। जनता मांग रही है कि केंद्र सरकार सेना को और मजबूत करें और आप अग्निवीर योजना को न्यायोचित ठहरा रहे हैं? (Opposition on PM Modi)

INDIA की सरकार में खत्म होगी योजना: अवधेश 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि इस योजना में कमियां हैं। विपक्ष आपको बार-बार कह रहा है कि इन कमियों को दूर करें। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 4 साल बाद जो नौजवान सेवानिवृत्त हो जाएंगे, आखिर उनके भविष्य का क्या होगा? इस बात की कहीं कोई स्पष्ट जिम्मेदारी या गारंटी है क्या? प्रधानमंत्री को कम से कम सेना जैसे संवेदनशील मुद्दे को बहुत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी का मानना है कि जो पुरानी भर्ती योजना थी वही बेहतर थी। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे ये कहते हुए गर्व है कि हमारी सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन अफसोस है कि भाजपा की सरकार ने अग्निवारी योजना की व्यवस्था की है। इससे ज्यादा अपमान सेना का नहीं हो सकता है। जब INDIA गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 24 घंटों में इस योजना को खत्म करके सामान्य भर्ती करेंगे। (Opposition on PM Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!