Google Analytics —— Meta Pixel

अग्निपथ पर भ्रम फैलाने वाले व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Agneepath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लद्दाख में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर इस युद्ध के दौरान मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शिनखुन ला सुरंग के निर्माण कार्य की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लद्दाख की ये महान धरती कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने की साक्षी बन रही है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्रीय के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं। दिन, महीने, साल, सदियां गुजरती हैं, मौसम भी बदलते हैं, लेकिन राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वालों के नाम अमिट रहते हैं।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : गैर सरकारी संगठन/ न्यास/ निजी/ सरकारी स्कूलों की साझेदारी से खोले जा सकेंगे सैनिक स्कूल

उन्होंने कहा कि ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा सर्वदा ऋणी है। PM मोदी ने कहा कि हमारी सेनाओं ने बीते सालों में कई साहसिक निर्णय लिए हैं। सेना द्वारा किए गए जरूरी सुधार का एक उदाहरण अग्निवीर योजना भी है। दशकों तक संसद तक कई कमेटी तक में सेनाओं को युवा बनाने पर चर्चाएं होती रहीं। भारत की सैनिकों की औसत आयु ग्लोबल औसत से ज्यादा होना हम सभी की चिंता बढ़ाता रहा है। इसलिए ये विषय सालों तक कई कमेटियों में भी उठा, लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौती के समाधान की पहले इच्छाशक्ति नहीं दिखाई दी। शायद कुछ लोगों की मानसिकता ही ऐसी थी कि सेना मतलब नेताओं को सलाम करना, परेड करना। (PM Modi on Agneepath)

सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की आस्था: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि हमारे लिए सेना मतलब 140 करोड़ देशवासियों की आस्था, 140 करोड़ देशवासियों की शांति की गारंटी, देश की सीमाओं को सुरक्षा की गारंटी… अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है, अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाए रखना है। दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। कुछ लोग सेना के इस सुधार पर भी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठी राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सेनाओं में हजारों-करोड़ों के घोटाले करके हमारी सेनाओं को कमजोर किया है। ये वहीं लोग हैं जो चाहते थे कि एयरफोर्स को कभी आधुनिक फाइटर जेट न मिल पाए। (PM Modi on Agneepath)

योजना पर भ्रम फैला रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने तेजस फाइटर प्लेन को भी डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी। सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आएगा। मैं हैरान हूं कि कुछ लोगों की समझ को क्या हुआ है, उनकी सोच को क्या हो चुका है। ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन के पैसे बचाने के लिए ये योजना लेकर आई है। मुझे ऐसे लोगों की सोच से शर्म आती है, लेकिन मैं ऐसे लोगों से पूछना चाहता हूं कि मोदी सरकार के शासनकाल में जो भर्ती होगा क्या उसे आज ही पेंशन देनी होगी? (PM Modi on Agneepath)

पेंशन देने की नौबत 30 साल में आएगी: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उसे पेंशन देने की नौबत 30 साल में आएगी और तब तो मोदी 105 साल का हो चुका होगा। क्या तर्क दे रहे हैं? मेरे लिए ‘दल’ नहीं ‘देश’ सर्वोपरि है। हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए काम करते हैं। अग्निपथ योजना के जरिए देश ने इस महत्वपूर्ण सपने को एड्रेस किया है। अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना और सेनाओं को युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाए रखना है। प्राइवेट सेक्टर और पैरा मिलिट्री फोर्सेस में भी अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणाएं की गई हैं। हम राजनीति के लिए नहीं, राष्ट्रनीति के लिए काम करते हैं। हमारे लिए राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारे लिए 140 करोड़ लोगों की शांति सबसे पहले है। (PM Modi on Agneepath)

मामूली रकम दिखाकर OROP पर झूठ बोला: PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उनका इतिहास साक्षी है कि उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने 500 करोड़ की मामूली रकम दिखाकर OROP पर झूठ बोला। ये हमारी सरकार है, जिसने आरोप लागू किया। पूर्व सैनिकों को 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए। अग्निपथ पर भ्रम फैलाने वाले व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे हैं। कारगिल की विजय किसी सरकार या दल की विजय नहीं थी। ये विजय देश की थी, ये विजय देश की विरासत है। ये देश के गर्व और स्वाभिमान का पर्व है। कारगिल विजय दिवस हमें बताता है कि राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान अमर होते हैं। (PM Modi on Agneepath)

Back to top button
error: Content is protected !!