Google Analytics —— Meta Pixel

टूट गया KCR का बायाँ कूल्हा, अब होगी ट्रांसप्लांट सर्जरी, PM मोदी ने जताया दुःख

फार्महाउस में गिरे बीआरएस प्रमुख केसीआर, हुए घायल, यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए केसीआर को कराया भर्ती

K Chandrashekar Rao Injury : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर को लेकर आज शुक्रवार सुबह यह खबर सामने आई है कि, वे कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए और घायल हो गए। उन्‍हें चोट आई है, जिसके चलते यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए केसीआर को भर्ती किया गया है।

केसीआर की बेटी और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री (K Chandrashekar Rao Injury) को कूल्हे में चोट लगी है। फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। आप लोगों से मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ठीक हो जाएंगे। सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।

यह भी पढ़े :- Alert On Medicine! बेहद खतरनाक है ‘मेफ्टाल’ पेनकिलर का सेवन, जारी किया सरकार ने अलर्ट

उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “बीआरएस सुप्रीमो केसीआर गारू (तेलुगु में किसी को सम्मानजनक तरीके से पुकारने के लिए ‘गारू’ शब्द का उपयोग करते हैं) को हल्की चोट आई है और वह वर्तमान में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। लगातार मिल रहे समर्थन और प्रार्थनाओं के बल पर डैड जल्द ही स्वस्थ होंगे। हम आपके प्रेम के आभारी हैं।”

PM ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर (K Chandrashekar Rao Injury) के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्‍होंने अपने साेशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

KCR की पीठ और पैर में चोट लगी

बताया जा रहा है कि, KCR की पीठ और पैर में चोट लगी है। कुछ मीडिया रिपोर्टस के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि, उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!