आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे दिल्ली के CM केजरीवाल, पढ़ें पूरी खबर

Kejriwal on ED Summon: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने समन को ‘गैरकानूनी’ बताया है। पार्टी ने कहा कि हम वैध समन का पालन करेंगे। PM नरेंद्र मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। ED ने केजरीवाल को 31 जनवरी को 5वां समन भेजकर 2 फरवरी को पेश होने को कहा था।  ED ने इससे पहले 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली CM को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ वॉरियर्स से राज्य को खेल जगत में भी मिलेगी नई पहचान: CM विष्णुदेव साय

CM अरविंद केजरीवाल ने 17 जनवरी को कहा था कि भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं। शराब नीति केस में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। इधर, दिल्ली में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा ऑफिस के बाहर आज प्रदर्शन करने वाली है। इसमें केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी शामिल होंगे। इसे लेकर AAP-भाजपा ऑफिस के बाहर, डीडीयू मार्ग, विष्णु दिगंबर मार्ग सहित कई इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है। (Kejriwal on ED Summon)

भाजपा ने भी AAP हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि पुलिस ने AAP और BJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। दरअसल, 30 जनवरी को हुए मेयर चुनाव में BJP को जीत मिली थी। AAP का कहना है कि भाजपा ने फ्रॉड करके जीत दर्ज की है।कानून के जानकारों के मुताबिक CM केजरीवाल के बार-बार पेश नहीं होने पर ED उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर सकती है। उसके बाद भी पेश नहीं हुए तो धारा 45 के तहत गैर जमानती वारंट जारी कर सकती है। पेश नहीं हो पाने की ठोस वजह बताई जाती है तो ED समय दे सकती है। फिर दोबारा नोटिस जारी करती है। PMLA एक्ट में नोटिस की बार-बार अवहेलना पर गिरफ्तारी हो सकती है। (Kejriwal on ED Summon)

अगर CM केजरीवाल आगे पेश नहीं होते हैं तो जांच अधिकारी आवास पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं। ठोस सबूत होने पर या सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं। वहीं केजरीवाल वारंट जारी होने के बाद कोर्ट जा सकते हैं और अपने एडवोकेट की मौजूदगी में जांच में सहयोग करने का वादा कर सकते हैं। इस पर कोर्ट ED को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दे सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ED के समन को गैरकानूनी कह रहे हैं। (Kejriwal on ED Summon)

उन्होंने कहा कि सवाल ये उठता है कि यदि ये समन गैरकानूनी है तो आप कोर्ट क्यों नहीं जा रहे हैं? ये INDIA गठबंधन के सभी नेताओं का टूलकिट है। 10 बार समन टालने के बाद हेमंत सोरेन को भी ED के सामने पेश होना पड़ा। अरविंद केजरीवाल, कल अगर ED ने आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तो आप बेचारा बनने की कोशिश मत कीजिएगा। ED के समन पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक-दो दिनों में अपने विधायकों की बैठक बुलाने जा रहे हैं और वहां पर वे अपना इस्तीफा देंगे। वे मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी धर्म पत्नी का नाम आगे रखेंगे। उसके बाद वे पेश होंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि जब वे पेश होंगे तो वो ED के इतने पुख्ता सबूतों को नकार नहीं पाएंगे। (Kejriwal on ED Summon)

ED के समन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है… हमारे संविधान निर्माताओं ने कानून का शासन तय किया है। शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी गैर कानूनी है, अरविंद केजरीवाल के ऊपर एक्शन भी गैर कानूनी है। EVM और ED है तो मोदी और भाजपा है, यह नारा देश में गूंज रहा है। चाहे महाराष्ट्र हो, बिहार हो, दिल्ली हो या झारखंड हो जो भाजपा के साथ नहीं है उस पर ED छापेमारी करेगी। (Kejriwal on ED Summon)

Related Articles

Back to top button