केरल में एंटी-इनकंबेंसी की लहर में LDF पिछड़ी, कांग्रेस ने साधा सत्ता का रास्ता, दक्षिण में बदला राजनीतिक समीकरण

Kerala Election Result 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में कांग्रेस-नीत UDF की बढ़त के बाद पार्टी खेमे में उत्साह का माहौल है। दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, जबकि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसे एंटी-इनकंबेंसी और संगठन की मेहनत का परिणाम बताते हुए ऐतिहासिक जीत का दावा किया है। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केरल विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में पार्टी की बढ़त का जश्न मनाया। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति एंटी-इनकंबेंसी थी। हमने इस एंटी-इनकंबेंसी का लाभ उठाया। राज्य की जनता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा को बहुत चाहती है। LDF सरकार बहुत भ्रष्ट थी।
यह भी पढ़ें:- ग्रामीण के न्योते पर पहुंचे CM, प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर में कराया गृह प्रवेश
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी के संकेत ये हैं कि कांग्रेस-UDF केरल में एक सुनिश्चित और ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। गिनती के कुछ राउंड बाकी हैं, लेकिन मुझे अब भी विश्वास है कि हमें जबरदस्त बहुमत मिलेगा। केरल के लोगों और हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिलकर यह लड़ाई लड़ी और भाजपा जो राजनीतिक हिसाब-किताब कर रही थी, वह UDF को सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रही थी और अप्रत्यक्ष रूप से LDF की मदद कर रही थी जो नाकाम रही है। मुझे केरल के लोगों को श्रेय देना चाहिए, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बहुत मेहनत की। (Kerala Election Result 2026)
केरल और तमिलनाडु में भाजपा है ही नहीं: बैज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केरल और तमिलनाडु में भाजपा है ही नहीं। इसके अलावा असम और पश्चिम बंगाल में इन्होंने ED, CBI, चुनाव आयोग, केंद्रीय बल, अधिकारी, प्रधानमंत्री से लेकर अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भेजकर इन्होंने चुनाव को चुराने का काम किया। केरलम के हरिपद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार रमेश चेन्निथला ने कहा कि पार्टी की ओर से एक सकारात्मक एजेंडा पेश किया गया, जिसके कारण हमें यह जीत मिली। राहुल गांधी ने 5 गारंटियां दी थी, इसके कारण भी हमें मदद मिली। पहले यहां CPI(M) वहां फर्जी वोट करते थे, लेकिन SIR के कारण हमें यहां मदद मिली। जनता मुख्यमंत्री और सरकार के अलोकतांत्रिक कामकाज को समझ चुकी है। इसलिए लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी के प्रचार ने यहां हमारी बहुत मदद की है। (Kerala Election Result 2026)
केरलम में सरकार बदलनी चाहिए: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम इस प्रदेश की भलाई के लिए वे सब करने को तैयार हैं, जो आवश्यक है। 10 सालों से सरकार की जो कमियां थी, हम उस पर काम करेंगे। हमारे युवा इस राज्य को छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। 10 साल यहां बुरी तरह की राजनीति हुई है। इसलिए लोगों के मन में आया कि इस बार केरलम में सरकार बदलनी चाहिए। हम ईमानदारी से जनता के साथ संपर्क करते हुए काम करेंगे। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हमने कहा था कि यहां(केरलम) UDF शतक लगाकर जीतने जा रही है, के.सी. वेणुगोपाल ने कहा था कि हम शतक लगाएंगे। जनता ने हम पर भरोसा किया। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के साथ गठबंधन करके UDF जो 10 सालों से सरकार चला रही थी उसकी हार हुई है, राहुल गांधी, कांग्रेस की जीत हुई है। हम बहुत खुश हैं कि एक महत्वपूर्ण राज्य में हमारा एक मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। यह सामूहिक जीत है, यह UDF की सामूहिक जीत है।
बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे: ठाकुर
प्रतापगढ़ी ने कहा कि जितनी एकजुटता से कांग्रेस पार्टी ने केरलम में चुनाव लड़ा, उतनी ही एकजुटता अगर बाकी राज्यों में दिखा दे तो कांग्रेस पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला विधायक दल की बैठख में होगा। कांग्रेस सांसद राजेश ठाकुर ने कहा कि केरल में हम बहुत बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। असम और पश्चिम बंगाल में जिस तरह से नफरत फैलाई गई, मुख्य विषयों की बात नहीं की गई, वो चाहें भाजपा हो या तृणमूल कांग्रेस हो। दोनों ने अपनी उपलब्धियों को बताने का काम किया और इस ओर चुनाव को केंद्रीत रखा कि कैसे मांस-मछली पर चर्चा हो। जितनी नफरत फैलाई जा सकती थी वो फैलाई गई। नतीजन मुद्दो का ध्रुवीकरण हुआ और उसमें भाजपा को फायदा मिला है। वे(भाजपा) जनता को गुमराह करने में पश्चिम बंगाल में सफल रहे हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केरल में कांग्रेस-UDF का अच्छा प्रदर्शन रहा है और कांग्रेस की जहां तीन प्रदेशों में सरकार थी, अब चौथे प्रदेश में भी सरकार बनने जा रही है। मैं केरल की जनता का धन्यवाद करता हूं।
तमिलनाडु में भी AIADMK-BJP को समर्थन नहीं मिला: शिवकुमार
कर्नाटक के डिप्टी CM डी.के. शिवकुमार ने कहा कि उत्तर भारत में सत्ता का बहुत दुरुपयोग किया गया है, तमिलनाडु में भी भाजपा ने ऐसा किया। यह जनता का फैसला है, परिवर्तन हो रहा है, जहां तक केरलम की बात है, वहां हमें जनादेश मिला है। तमिलनाडु में भी AIADMK-BJP को समर्थन नहीं मिला, यह बहुत दिलचस्प है। पुडुचेरी में भी हम बहुमत के करीब है। हम दक्षिण भारत के नतीजों से प्रसन्न हैं। कांग्रेस नेता के. सुरेश ने कहा कि यह केरलम की जनता की बड़ी जीत है। जनता ने हम पर विश्वास किया। हमने यहां शतक पूरा कर लिया है। UDF सरकार पर लोगों ने भरोसा जताया, पिछले 10 सालों में LDF सरकार ने जनता को बहुत लूटा है। जनता LDF से निजात चाहती है। केरलम की जनता ने यही संदेश दिया है। हमने लोगों से जो वादे किए थे उसे हम पूरा करेंगे। राहुल गांधी ने केरलम की जनता को जो 5 गारंटियां दी थी उन्हें भी हम पूरा करेंगे। (Kerala Election Result 2026)
CPI(M) के खिलाफ बहुत ज्यादा एंटी इनकंबेंसी थी: चंद्रशेखर
केरलम भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इस चुनाव में CPI(M) के खिलाफ बहुत ज्यादा एंटी इनकंबेंसी थी, इस चुनाव में लोगों को CPI(M) बाहर करना था। भाजपा 98 सीटों और NDA 140 पर लड़ी थी, जब तक नतीजें स्पष्ट होंगे, यह समझ आ जाएगा कि भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ा है, हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। भले हम 2 विधायक हैं, लेकिन हम केरलम के विकास के लिए लड़ेंगे। राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मुझे बहुत गर्व है और BJP-NDA के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने यह जीत संभव बनाई। मैं नेमोम के लोगों का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे उनकी सेवा करने का अवसर दिया। (Kerala Election Result 2026)



