Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

KGF Chapter 2: यश के फैंस के लिए जल्द रिलीज होगा ‘केजीएफ 2’ का नया ट्रेलर

KGF Chapter 2: साउथ स्टार यश की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। फैंस तबसे ही ये फिल्म देखने को उत्सुक हैं, जबसे मेकर्स ने इसकी घोषणा की है। फिल्म के पहले लुक से लेकर टीजर तक, इससे जुड़ी हर चीज आते ही तुरंत वायरल हो जाती है। और अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है।

फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6:40 बजे रिलीज किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, मेकर्स ने फिल्म का थिएट्रीकल काम भी शुरू कर दिया है और पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम में बड़े बजट की फिल्म को पृथ्वीराज प्रोडक्शंस के बैनर तले पेश करेंगे। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने सोशल मीडिया के जरिए एक नए पोस्टर के साथ ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान किया है।

KGF 2 के ट्रेलर के रिलीज डेट

चूंकि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ एक पैन-इंडिया फिल्म है इसलिए निर्माता इसे पूरे केरल में पेश करेंगे। इस बीच, प्रशांत नील ने ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा- “तूफान से पहले हमेशा आंधी आती है। KGF Chapter 2 का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6:40 बजे आने वाला है।”

ये भी पढ़ें-Bappi Lahiri Gold : बप्पी लहरी पीछे छोड़ गए की बेशकीमती आभूषण, जानिए किसे मिलेगा सारा सोना?

फिल्म की बात करें तो इसमें यश अपने रॉकी भाई के किरदार को दोहराने वाले हैं। साथ ही, बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी फिल्म के जरिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। वह फिल्म में विलन अधीरा का रोल निभाएंगे। उनके अलावा, फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म अब 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!