Google Analytics —— Meta Pixel

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की गीदड़भभकी, बोला – संसद की बुनियाद हिला डालेंगे

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Terrorist Gurpatwant Singh Pannun) ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है कि वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करेगा। उसने भारत पर हमले का एक धमकीभरा वीडिया जारी किया है।

पन्नू (Terrorist Gurpatwant Singh Pannun)ने इस वीडियो में कहा कि ‘मेरी हत्या की साजिश नाकाम हुई है, मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा।’ संसद भवन पर 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में आतंकी हमला हुआ था। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो में कहा कि भारतीय एजेंसियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी, जो कामयाब नहीं हो पाई।

यह भी पढ़े :- DMK सांसद के ‘गौमूत्र राज्य’ वाले बयान पर बवाल, संसद से सड़क तक हंगामा

अमेरिका के साथ-साथ कनाडा की भी नागरिकता रखने वाले पन्नू (Terrorist Gurpatwant Singh Pannun) की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमेरिका ने हाल ही में दावा किया था कि उसने जून में पन्नू की जान लेने की (कथित तौर पर भारत से जुड़े हत्यारों की) कोशिश नाकाम कर दी थी।

निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय मूल के ड्रग तस्कर को अमेरिकी सरकार के कहने पर 30 जून को प्राग हवाई अड्डे पर चेक अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। गुप्‍ता पर एक अंडरकवर पुलिसवाले के साथ काम करने और कथित रूप से पन्नू को मारने के लिए ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) के एक मुखबिर को काम पर रखने का आरोप था।

Back to top button
error: Content is protected !!