Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही मोदी सरकार: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Kharge in Bihar: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है। BJP सरकार विपक्ष को डराना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। महात्मा गांधी के आदर्श, बाबा साहेब के सिद्धांत हमारी विचारधारा की नींव हैं और इन्हीं से हमें शक्ति मिलती है। हम इसी शक्ति के साथ अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और नफरती विचारधारा को हराएंगे। बक्सर दौरे को लेकर कहा कि मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे गंगा जी के तट पर बसे इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला, जो संविधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा की भूमि भी है।

यह भी पढ़ें:-राजिम भक्तिन माता मंदिर में आदर्श विवाह हुआ संपन्न: समाज के लिए बनी मिसाल

खड़गे ने कहा कि बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध ने तपस्या कर ज्ञान पाया और आज सारी दुनिया बुद्ध के शांति संदेश को मानती है। गुरु गोविंद सिंह भी इसी धरती पर जन्मे और कई अन्य महापुरुष, समाज सुधारक भी बिहार की धरती से निकले। यहां से कई राजनेता भी आए, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन भी बिहार के चंपारण से शुरू किया था। यह आंदोलन आजादी की लड़ाई से जुड़ा था। अब हम ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली’ को लेकर इस महान धरती पर आए हैं और जो कि हमारा सौभाग्य है। मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं, जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते हैं। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है। (Kharge in Bihar)

उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड की शुरुआत की थी। इसके अलावा, नवजीवन अखबार और कौमी आवाज़ भी शुरू किया गया था। इन अखबारों को शुरू करने का मकसद देश को आजाद कराना, देश की जनता को जागरुक करने और लोगों की आवाज अंग्रेजी हुकूमत तक पहुंचाने का था। नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को डराना चाहते हैं, लेकिन हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले हैं। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हो गए। जवाहरलाल नेहरू खुद कई साल जेल में रहे और ऐसे परिवार को नरेंद्र मोदी डराना चाहते हैं। (Kharge in Bihar)

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि RSS-BJP के लोग कांग्रेस के लोगों को डराना चाहते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, अपनी जान देने से भी नहीं कतराए। महात्मा गांधी जैसे महापुरुष की गोडसे ने हत्या कर दी थी। उसी गोडसे की BJP के लोग आज पूजा करते हैं। RSS के लोग अंग्रेजों के एजेंट थे, उनकी नौकरी करते थे और समय-समय पर माफीनामा लिखते थे, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उन्हीं से जाकर मिल गए, जिनके पुरखों ने गांधी जी की हत्या कर दी थी। नरेंद्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को लोगों से पूछा था कि बताइए बिहार के लिए कितने का पैकेज दूं? फिर उन्होंने बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था। मुझे लगता है कि शायद आपको यह पैकेज मिल गया होगा, लेकिन सच ये है कि नरेंद्र मोदी की ये बात भी झूठी निकली। यानी नरेंद्र मोदी सिर्फ और सिर्फ झूठ ही बोलते हैं। (Kharge in Bihar)

RSS-BJP के लोग षड्यंत्र करने में माहिर: खड़गे

खड़गे ने कहा कि RSS-BJP के लोग षड्यंत्र करने में माहिर हैं। इन दिनों उन्होंने कांग्रेस को झूठे मुकदमों में उलझाने की फिर से कोशिश की है। जैसे ही कांग्रेस का अधिवेशन अहमदाबाद में खत्म हुआ। एक दिन बाद नेशनल हेराल्ड की संपत्ति कुर्क कर दी। दो दिन बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में डाल दिया। हमारे नेताओं के ऊपर पिछले 11 सालों में अनगिनत रेड हुए। निकला कुछ नहीं, लेकिन बदनाम करने में लगे हैं। हाल में नेशनल हेराल्ड मामले में जिस परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया गया, उसके घर का हर सदस्य आजादी के आंदोलन में जेल में रहा। आजादी के पहले आनंद भवन और स्वराज भवन जैसी संपत्ति देश को समर्पित कर दिया था। (Kharge in Bihar)

विपक्षी दलों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 सालों से कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ मोदी सरकार दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। कांग्रेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसलिए निशाना हैं, क्योंकि वो कांग्रेस की रीढ की हड्डी हैं। दूसरे ताकतवर विपक्षी नेताओं पर इसी तरह फर्जी मामले चलाए जा रहे हैं। जो बीजेपी में चला जाता है, उसका केस बंद कर दिया जाता है। इनको शर्म आनी चाहिए कि 10 सालों में ED ने 193 नेताओं पर केस किया, लेकिन केवल दो मामले को वो साबित कर पाए। जब चाहते हैं घंटों पूछताछ करके ED के लोग फर्जी खबरें फैलाते हैं। हम लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं, किसी के आगे झुकने वाले भी नहीं हैं। (Kharge in Bihar)

PM मोदी के 11 झूठ: खड़गे

उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कहा गया है कि जैसे शूद्रों को कई तरह के कामों से दूर रखा जाता है, वैसे ही महिलाओं को भी शिक्षा, पवित्र कामों से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर जी ने संविधान में महिलाओं को आदर-सम्मान के साथ जगह देकर उन्हें भागीदारी दी। अंबेडकर, गांधी और नेहरू की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि महिलाओं को भागीदारी मिली और आज राजनीति में भी महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर हैं। पहले समाज में जिन लोगों के अधिकारों को कुचला जाता था, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें संविधान में जगह देकर ऊपर उठाने का काम किया है। मैंने संसद में PM मोदी के 11 झूठ रखे थे। (Kharge in Bihar)

  1. 100 दिन में विदेशों से कालाधन वापस लाऊंगा।
  2. हर भारतीय के खाते में 15 लाख डालूंगा।
  3. हर साल 2 करोड़ रोजगार दूंगा।
  4. पेट्रोल, डीजल और LPG गैस सस्ते होगा। उल्टा इन सब के दाम बढ़ा दिए।
  5. 2022 तक गंगा साफ होगा।
  6. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी।
  7. 2022 तक हर भारतीय को घर दूंगा।
  8. 2022 तक बुलेट ट्रेन चल जाएगी।
  9. सभी किसानों को MSP गारंटी मिलेगी।
  10. महंगाई खत्म कर दूंगा।
  11. मेक इन इंडिया के तहत नए कारखाने खोलूंगा, लेकिन ये नहीं हुआ।

खड़गे ने कहा कि 12वां झूठ तो बिहार की जनता को अच्छे से याद होगा। वो है मोदी का बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने की घोषणा की। 18 अगस्त 2015 को वीर कुंवर सिंह की धरती आरा में PM मोदी ने कहा था कि मैं यहां अपना वादा पूरा करने आया हूं। मैंने कहा था, 50 हजार करोड़… आपको कितना चाहिए? 60 हजार करोड़, 70 हजार करोड़, 80 या 90 हजार करोड़ ? मैं यहां 1 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करता हूं। किसी को नहीं पता ये 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए कहां गए ? सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी हमेशा झूठ ही बोलते हैं और वो ‘झूठों के सरदार’ हैं। (Kharge in Bihar)

बिहार बीजेपी अध्यक्ष जयसवाल ने किया पलटवार

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि खड़गे जी अगर कहीं कलम और कागज हो तो नोट कर लीजिए और विस्तृत जानकारी चाहिए तो मेरे पास आइए। जो सवा लाख करोड़ पैकेज की घोषणा हुई थी उसे हमने 3 लाख करोड़ कर दिया है और ये बिहार सरकार के रिकॉर्ड में हैं। खड़गे जी आप इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं। वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बताए कि सरकारी पैसे से ये अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे हैं कि नहीं ? क्या ब्लॉक लेवल से लेकर मंत्रियों तक भ्रष्टाचार है कि नहीं है? इसका जवाब दें। आपकी एजेंसी क्या कर रही है? विफलता आपकी है। सत्ता में बैठे लोग समझ रहे हैं कि वे दोबारा सरकार में नहीं आएंगे और इसलिए वे सरकारी खजाने से लूट कर रहे हैं। वे बाहरी लोगों को टेंडर दे रहे हैं और कमीशन पाने की जल्दबाजी में हैं। (Kharge in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!