Google Analytics —— Meta Pixel

राजिम भक्तिन माता मंदिर में आदर्श विवाह हुआ संपन्न: समाज के लिए बनी मिसाल

Rajim Bhaktin Mata : राजिम भक्तिन माता मंदिर परिसर में आज एक प्रेरणादायक और आदर्श विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें वर – याद राम (पुत्र सेवक राम साहू, ग्राम करेली बड़ी, जिला धमतरी) और वधु – सीमा साहू (पुत्री चेतन साहू, ग्राम कुरुद, जिला धमतरी) ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। यह विवाह समाज के लिए एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आया।

यह भी पढ़े : CG IPS Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, 5 IG और जिलों के 9 SP बदले गए, जारी हुआ आदेश, पढ़े पूरी खबर

विशेष बात यह रही कि वर यादराम ने तलाकशुदा वधू से विवाह कर सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी और आदर्श दृष्टिकोण का परिचय दिया। बिना तामझाम, दिखावे और खर्च के यह विवाह भक्तिन माता मंदिर परिसर में पारंपरिक मंत्रोच्चार और सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पंडित अमृतलाल साहू ने वैदिक विधि से विवाह सम्पन्न कराया।

वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर राजिम भक्तिन माता को साक्षी मानते हुए एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर वधू के पिता चेतन लाल साहू और वर के पिता सेवक राम साहू ने गले मिलकर सामाजिक समरसता और आत्मीयता का परिचय दिया।

समारोह में मौजूद लोगों ने नवदंपति पर पुष्पवर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। विवाह के उपरांत वर-वधू और परिजनों ने भगवान राजीमलोचन के दर्शन कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस प्रेरणास्पद समारोह में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ न्याय प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष परमानंद साहू, पूर्व पार्षद नंदकिशोर शर्मा, रामनारायण साहू, लक्ष्मण साहू, छेदन साहू, इतवारी साहू, शंकर साहू, रमेश साहू, संपत साहू, नेहरू साहू, शिव साहू, महेंद्र साहू, युवराज साहू, झामू साहू, शेषनारायण साहू, प्रमोद साहू, बलराम साहू, भीखम साहू सहित दोनों परिवारों की माताएं एवं समाजजन उपस्थित रहे। (Rajim Bhaktin Mata )

यह विवाह समारोह सामाजिक समरसता, समानता और जीवन मूल्यों की एक सशक्त मिसाल बन गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। (Rajim Bhaktin Mata )

Back to top button
error: Content is protected !!