भारतीय जनता पार्टी जहरीला सांप…जिसे मार देना चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Kharge on BJP RSS: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र के सांगली में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के रग-रग में छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, फुले और बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा बसी है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन विचारों और सिद्धांतों को जीवित रखने के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी की मूर्ति का अनावरण किया, वो धवस्त हो गई। उज्जैन में सप्तर्षि की 7 मूर्तियां लगाई, वो मूर्तियां गिर गईं। वहीं अयोध्या के राम मंदिर और नई संसद में पानी टपक रहा है। ऐसी घटनाओं से देश का अपमान होता है।
यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी को मिला नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, पहले सिर्फ महारानी एलिजाबेथ को दिया गया था GCON
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि BJP के लोग पुलिस के जरिए पैसे बांट रहे हैं और पैसे ला रहे हैं। अगर खुद सरकार चुनाव में पैसे बांटती है, तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। मैं पुलिसवालों से भी कहूंगा कि आप अपना काम कानून के तहत करिए, हम महाराष्ट्र में निष्पक्ष तरीके से चुनाव चाहते हैं। यहां से महायुती जाने वाली है और महाविकास आघाड़ी की सरकार बनने वाली है। सोयाबीन के किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं, उनकी लागत भी नहीं निकल रही, लेकिन महाराष्ट्र सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही। ये सिर्फ ‘डबल इंजन सरकार’ की बातें करते हैं, लेकिन किसानों के लिए काम नहीं करते। इसलिए इनकी डबल इंजन सरकार अब यहां से जाने वाली है और महाविकास आघाड़ी की सरकार आने वाली है। (Kharge on BJP RSS)

खड़गे ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई पर नरेंद्र मोदी चुप रहते हैं। प्रदेश के किसान परेशान हैं। कपास और सोयाबीन की फसल को सही दाम नहीं मिलता। नरेंद्र मोदी को किसानों की चिंता नहीं, क्योंकि वे किसान और किसानी को नहीं समझते। नरेंद्र मोदी वही करते हैं, जो उनके दोस्त कहते हैं। नरेंद्र मोदी और NDA सरकार ने कहा – 5 लाख नौकरियां देंगे। इस सरकार में 2 लाख 80 हजार नौकरियां खाली हैं, उनमें भर्तियां क्यों नहीं हो रही? ये सरकार सिर्फ लोगों को तंग और तबाह कर रही है। ये महाराष्ट्र की जनता के अधिकारों का चुनाव है। अन्याय के खिलाफ न्याय का चुनाव है, जिसमें जीत महाविकास आघाड़ी की होगी, लोकतंत्र और संविधान की होगी। (Kharge on BJP RSS)

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था तो महाराष्ट्र से इस कदम को सबसे जोरदार समर्थन वसंतदादा पाटील ने दिया था। इसे सामाजिक न्याय के लिए एक मजबूत कदम कहा था। ऐसा नहीं होता तो बैंकों के दरवाज़े कभी भी गरीबों और कमजोर तबकों के लिए नहीं खुलते। हम समानता की बात करते हैं तो आर्थिक समानता, सामाजिक समानता, राज्यों के विकास की समानता और अवसर की समानता इसमें शामिल है। लेकिन इन सबको मोदी जी ने सिर्फ तबाह करने का काम किया है। महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सत्ता में आने वाली है और महायुति सत्ता से जाने वाली है। हम महाराष्ट्र में जहां भी गए, वहां महाविकास आघाड़ी के लिए लोगों का बेहतर रिस्पॉन्स देखने को मिला है, वहीं महायुति से लोग नाराज हैं। (Kharge on BJP RSS)

उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार बनाने जा रहे हैं। झांसी के अस्पताल हादसे में बच्चों की मौत हो गई, मणिपुर में हिंसा हो रही है, लेकिन नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में जगह-जगह घूम रहे हैं। BJP नेताओं के मन में देशवासियों के प्रति कोई प्रेम और संवेदना नहीं है। इनके पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। BJP के नेता कहते हैं – ‘बंटेंगे तो कटेंगे’। आप ही देश को बांटने पर लगे हैं। देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े लोग किसी को बांटना नहीं चाहते। वे सिर्फ एक अच्छी और मजबूत सरकार चाहते हैं, जो उनका भला कर सके। भाजपा ‘जहरीला सांप है, जिसे मार देना चाहिए। खड़गे ने कहा कि अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है तो वह BJP और RSS हैं। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है तो वह व्यक्ति मर जाता है। ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए। (Kharge on BJP RSS)




