Google Analytics —— Meta Pixel

देश के चुनावी प्रक्रिया में गंभीर रूप से समझौता किया गया: कांग्रेस

Kheda on CWC Meeting: AICC मीडिया और प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने CWC की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के बीच में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई, जो अब तक तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर तत्काल चर्चा करने से मोदी सरकार की हठ धर्मिता के कारण विफल रहा है। एक व्यापारिक समूह द्वारा भ्रष्टाचार के खुलासे, मणिुपर में जारी हिंसा और PM मोदी का सभी जिम्मेदारियों से मुंह फेरना और उत्तरप्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देना। कांग्रेस कार्य समिति ने चार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सामने आने वाली चुनौतियां पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, 3 दिसंबर को INC के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया

उन्होंने कहा कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। कांग्रेस पार्टी झारखंड की जनता को JMM-कांग्रेस सहित अन्य दलों को निर्णायक जनादेश देने के लिए धन्यवाद देती है। इसके साथ ही कांग्रेस कार्य समिति जम्मू-कश्मीर की जनता को स्पष्ट तरीके से NC-कांग्रेस गठबंधन में विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देती है। कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव बनाना जारी रखेगी। हरियाणा में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के विपरीत रहा है। कांग्रेस को राज्य में भारी अंतर से सरकार बनानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। (Kheda on CWC Meeting)

गड़बड़ियों ने नतीजे को प्रभावित किया: खेड़ा

खेड़ा ने कहा कि राज्य में चुनावी गड़बड़ियों ने नतीजे को प्रभावित किया है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र में कांग्रेस और MVA सहयोगियों का प्रदर्शन समझ से परे और चौंकाने वाला भी है। यह स्पष्ट रूप से लक्षित हेरफेर का मामला प्रतीत होता है। कांग्रेस अध्यक्ष जल्द ही राज्यों की समीक्षा पूरी करेंगे और संगठनात्मक मामलों में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। CWC सभी से इस मोड़ पर अधिक शक्ति और दृढ़ता जुटाने का आह्वान करती है। हमें निराश होने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें पहले से कहीं अधिक एकता और अनुशासन की आवश्यकता है। (Kheda on CWC Meeting)

हम और मजबूती से उठाएंगे मुद्दे: पवन

पवन ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान पार्टी ने लोगों के सामने जो मुद्दे रखे, वो लोगों के दैनिक चिंता के मुद्दे हैं, जिन्हें हम और मजबूती से उठाएंगे। जातिगत जनगणना, आरक्षण में 50% की सीमा को हटाना, राजनीतिक संरक्षण से अर्थव्यवस्था पर बढ़ते नियंत्रण, महंगाई और बेरोजगारी। CWC मानता है कि चुनावी प्रक्रिया में गंभीर रूप से समझौता किया गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव एक संवैधानिक जनादेश है, जिसे चुनाव आयोग की पक्षपात पूर्ण कार्यप्रणाली द्वारा गंभीर सवालों के घेरे में लाया जा रहा है। कांग्रेस इन जन चिंताओं को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में उठाएगी। (Kheda on CWC Meeting)

पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे: रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि CWC की बैठक में सिर्फ EVM पर ही नहीं, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे और चर्चा हुई। सुबह हमारे तीन वरिष्ठ नेताओं नाना पटोले, रमेश चेन्निथला और मुकुल वासनिक ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को खत लिखा है। हम अपना काम कर रहे हैं, अपना धर्म निभा रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग को भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि हमें चुनाव आयोग से शिकायत है। हर किसी के मन में चुनाव आयोग को लेकर सवाल है। जनता को भी चुनाव आयोग से शिकायत है। कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कहा कि हर बात पर चर्चा हुई। (Kheda on CWC Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!