Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश पर खुला खुड़िया जलाशय का गेट, कई गांवों को मिलेगी राहत

Khudiya Reservoir Gate: लोरमी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की मांग पर डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश के बाद खुड़िया गांव स्थित राजीव गांधी जलाशय का गेट खोल दिया गया है। डिप्टी CM साव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता से निर्णय लेकर जलाशय से पानी छोड़ा है। इससे क्षेत्र के अनेक गांवों को निस्तारी के लिए जल उपलब्ध होगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा ने बताया कि खुड़िया जलाशय में अभी 65 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। डिप्टी CM साव के निर्देश पर जलाशय से 200 क्यूसेक पानी नहर और नदी के माध्यम से छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र के तालाबों और मनियारी नदी पर निर्मित एनीकटों को भरा जाएगा। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल मिलेगा। साथ ही पशुपालन और अन्य कार्यों में भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा- आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया

खुड़िया जलाशय का गेट खुलने के बाद लोरमी क्षेत्र के लोगों ने डिप्टी CM अरुण साव और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। बता दें कि लोरमी विकासखंड के कई गांवों के लोगों ने 19 मार्च को बिलासपुर में डिप्टी CM साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। साव ने इस पर मुंगेली के कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल गेट खोलकर जलाशय से पानी छोड़ा। जल अमूल्य है, जल है तो कल जीवन है। जल हमारा खजाना है, आइए इसे सहेजे और संरक्षित करें। वक्त का यह तकाजा है, बूंद-बूंद पानी की बचत जल सरंक्षण के लिए हमारी आज की जरूरत है। साला के जल को सहेजते हुए सघन पौधरोपण कर हम धरती और पर्यावरण को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। (Khudiya Reservoir Gate)

जब नगर पालिक निगम से यह सूचना मिली कि पानी अब सिर्फ 1 घंटे आएगा। तब इस चिंताजनक स्थिति की गंभीरता प्रगट हुई कि यह एक विकट स्थिति हो सकती है। जिले में 42 हजार बोरवेल और ट्यूबवेल से भू-जल का अत्यधिक दोहन किए जाने के कारण जल संकट की स्थिति निर्मित हुई है। शिवनाथ नदी में किसानों द्वारा बोरवेल के माध्यम से पानी का अधिक दोहन करने के कारण भू-जल स्तर में कमी आयी है। जल संरक्षण की दिशा में नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए विभिन्न उपायों को अपनाना होगा। ग्लोबल वार्मिंग के कारण भीषण गर्मी और बढ़ता तापमान एक दस्तक है कि हमें जल संरक्षण, पौधरोपण और प्रकृति के संरक्षण के प्रति सजग होना चाहिए। अभी भी देर नहीं हुई है। जल संरक्षण की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाने की जरूरत है। जिले में मिशन जल रक्षा के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जनसहभागिता से व्यापक पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। (Khudiya Reservoir Gate)

मोंगरा बैराज से 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिले भर में इस अभियान को गति प्रदान करते हुए कार्य किया जा रहा है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जल संरक्षण और पौधरोपण के लिए अपना योगदान दें। शहर में हालांकि पानी की समस्या का समाधान हो गया और मोंगरा बैराज से 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मोंगरा बैराज से मोहारा एनीकट में जल की आपूर्ति की गई, जिससे शहर में पेयजल की समस्या दूर हुई। राजनांदगांव के मोखली और रातापायली एनीकट में जल संरक्षित कर रखा जा रहा है। मोहारा एनीकट में पानी कम होने पर मोखली और रातापायली एनीकट से 15 अप्रैल तक पानी की आपूर्ति होगी। इस दौरान डेढ़ महीने तक मोंगरा बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाएगा। 15 अप्रैल के बाद जून तक मोंगरा बैराज से पानी की आपूर्ति होगी। किसानों की ओर से रातापायली एनीकट से ऊपर 5-6 एनीकट में गेट बंद कर दिए जाते थे, जिसे वेल्ड कराया गया और एनीकट से सुचारू रूप से पानी आ रहा है। (Khudiya Reservoir Gate)

शिवनाथ नदी के गहरीकरण से जल का भराव

सांकरदाहरा, धनगांव, दाऊटोला एनीकट के गेट को अस्थायी रूप से वेल्ड किया गया है, ताकि सतत जलापूर्ति होती रहे। शिवनाथ नदी के गहरीकरण का कार्य औद्योगिक संस्थानों, स्वयं सेवी संस्थानों और जनसहभागिता से किया जाएगा। शिवनाथ नदी के गहरीकरण से जल का भराव होगा और जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही शिवनाथ नदी के तट पर जमी गाद, मिट्टी और कचरे की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। शिवनाथ नदी के गहरीकरण से जल का भराव होगा और जल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ शिवनाथ नदी के तट पर जमा गाद, मिट्टी और कचरे की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह और टीम की ओर से भू-जल स्तर बढ़ाने और विभिन्न वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। मिशन जल रक्षा के तहत मनरेगा अंतर्गत 2630 वाटर स्ट्रक्चर स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2132 जलीय संरचना के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। अब वक्त आ गया है कि जल संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाए। (Khudiya Reservoir Gate)

इंजेक्शन वेल का निर्माण वेल का निर्माण

छोटे-छोटे प्रयास से जल संरक्षण की दिशा में हम सभी अपना योगदान दे सकते हैं। अब तक जिले में मनरेगा के अंतर्गत 50 हजार वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। जिसमें 2250 मिनी परकोलेशन टैंक, 44 हजार स्ट्रेगर ट्रैंच, 981 कन्टूर ट्रैंच, 144 गैबियन स्ट्रक्चर, 274 बोल्डर चैक डैम, 987 कुआं, 145 डाइक जैसे वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बोरवेल रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर और पर्कोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल का निर्माण वेल का निर्माण किया जा रहा है। भू-जल के रिचार्ज के लिए रिचार्ज शाफ्ट, जल संरक्षण के लिए भू-जल के रिचार्ज के लिए 1 हजार इंजेक्शन वेल का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्एक ग्रामीण परिवारों को नल के माध्यम से निरंतर और पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल प्रदाय करना है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी 662 ग्रामों में नलजल योजनाएं और सोलर आधारित योजनाएं स्वीकृत की गई है, जिनमें 150 ग्रामों में योजना पूर्ण और 512 ग्रामों में योजना का कार्य प्रगतिरत है। 96 ग्रामों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। (Khudiya Reservoir Gate)

ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन

जिले के कुल 1 लाख 56 हजार 789 ग्रामीण परिवारों में से 1 लाख 39 हजार 799 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जा चुका है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 194 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए सतही स्त्रोत पर आधारित 2 समूह जल प्रदाय योजनाएं भी स्वीकृत हैं, जिनका कार्य प्रगतिरत है। धान की फसल को अत्यधिक जल की आवश्यकता (140-150 सेमी) होती हैं। जिले में 42000 नलकूपों द्वारा भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन होने के कारण भविष्य में पेयजल निस्तारी और अन्य उपयोग के लिए जलसंकट होगा। कम जल आवश्यकता वाली फसलें-मक्का (50-60 सेमी), दलहन (25-30 सेमी), सोयाबीन (60-70 सेमी), तिल (30-36 सेमी), गेहूं (45-50 सेमी), रागी (50-55 सेमी) जैसी फसलों की खेती करके ग्रीष्मकालीन धान के क्षेत्र को हतोत्साहित करने की रणनीति तैयार की गई हैं। इस जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में फरवरी 2024 से निरंतर कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला और संगोष्ठियों के माध्यम से कृषकों को जागरूक कर ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। (Khudiya Reservoir Gate)

32 प्रतिशत की कमी करने में सफलता

1 अक्टूबर 2024 से कुल 511 ग्रामों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ओर से शिविर आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें किसान संगवारी के साथ ग्राम पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि और कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। रबी 2024-25 में कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिले में जल रक्षा मिशन के अंतर्गत किए गए प्रयासों के फलस्वरूप ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में 32 प्रतिशत की कमी करने में सफलता मिली है। बीते साल जिले में 9336 हे. में क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की फसल ली गई थी। इस साल 6348 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई हुई है, जो बीते साल की तुलना में 32 प्रतिशत कम है। ग्रीष्मकालीन धान बदले 2988 हेक्टेयर में फसल विविधीकरण के अंतर्गत मक्का दलहन, तिलहन और लघु धान्य जैसी कम जल आवश्यकता वाली फसलों को बोने से इस साल 337.1 करोड़ लीटर सिंचाई जल की बचत का अनुमान है। सिंचाई जल की यह बचत ग्रीष्मकाल में जनसामान्य के पेयजल और निस्तारी में आने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम करने में सहायक होगा। (Khudiya Reservoir Gate)

Back to top button
error: Content is protected !!