Google Analytics —— Meta Pixel

Kickboxing Championship 2025: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Kickboxing Championship 2025: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार देर शाम रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

Kickboxing Championship 2025मुख्यमंत्री ने देश के 28 राज्यों से आए करीब 1200 खिलाड़ियों और 300 कोचों का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि वाको इंडिया ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान देगा।

यह भी पढ़ें… भूपेश बघेल की ‘झूठ की फैक्ट्री’ अब बेनकाब: भाजपा ने पेश किए कोल ब्लॉक और वन स्वीकृति के दस्तावेज

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं को साझा करते हुए बताया कि यह राज्य देश के हृदय में बसा एक छोटा लेकिन समृद्ध प्रदेश है, जहां 44% क्षेत्रफल वनाच्छादित है। अबूझमाड़ जैसे सघन वन, प्राकृतिक झरने, गुफाएं, खनिज संपदा और सांस्कृतिक विविधता इसे विशिष्ट बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण में है और राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

Kickboxing Championship 2025उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग जैसे खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं। खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मानुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का आधार हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मेहनत, लगन और जुनून के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित खेलो इंडिया कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों को इस योजना से जोड़ा गया है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सकें। राज्य सरकार बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण और पुरस्कार योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। ओलंपिक में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि देने की योजना इसका प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत मैदानों का उन्नयन, आधुनिक उपकरण, खेल क्लबों को सहायता और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि किक बॉक्सिंग विशेष रूप से बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए उपयोगी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेलों को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की और बताया कि राज्य में खेल अकादमियों और संरचनाओं का विकास तेजी से हो रहा है। (Kickboxing Championship 2025)

महापौर मीनल चौबे ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वाको इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, ऑब्जर्वर रेणु पारीख, मुरली शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। (Kickboxing Championship 2025)

प्रतियोगिता में पंजाब ने 22 स्वर्ण, 18 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ पहला स्थान, महाराष्ट्र ने 21 स्वर्ण, 16 रजत और 29 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान, जबकि तमिलनाडु ने 12 स्वर्ण, 14 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ ने 8 स्वर्ण, 13 रजत और 37 कांस्य पदक जीतकर छठवां स्थान हासिल किया, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। असम रायफल्स को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम के रूप में सम्मानित किया गया। (Kickboxing Championship 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!