जब तक माता-पिता अपनी बेटी को भगवान की देन नहीं मानेंगे तब तक बेटियां कमजोर बनेंगी: किरण बेदी

Kiran Bedi on Parent: पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि माता-पिता को भगवान का धन्यवाद करना चाहिए कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है। जब तक माता-पिता अपनी बेटी को भगवान की देन नहीं मानेंगे तब तक बेटियां कमजोर बनेंगी। उन्हें बोझ नहीं आशीर्वाद मानना चाहिए। जब माता-पिता बेटियों को आशीर्वाद समझने लगेंगे तो उसकी परवरिश भी ठीक होगी। जब परवरिश ठीक होगी तो आधार बन जाएगा, जब आधार बनेगा तो उसका चरित्र निर्माण होगा। वह बहादुर बनने लगेगी और अपने माता-पिता की भी सेवा करेगी।
यह भी पढ़ें:- हमारे लिए बेटी और बेटा बराबर हैं यह समाज के मन से आना चाहिए: दिल्ली CM रेखा गुप्ता
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि देश की सभी बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। भारत सरकार हर उस योजना के लिए काम कर रही है जिससे महिलाओं को लाभ मिल सके। इसके साथ ही हम उनके कानूनी संरक्षण और सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं जिससे वे हर योजना का लाभ उठा सकें और बिना किसी डर के अपने कार्यस्थल पर जा सकें और उनके प्रतिभा को बढ़ावा मिले। दिल्ली भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत की संस्कृति में महिलाओं का हमेशा उच्च स्थान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को लेकर बहुत सचेत हैं। भाजपा की सरकार जहां भी है, हम वहां उस स्तर पर काम कर रहे हैं। (Kiran Bedi on Parent)
2021 में होने वाली जनगणना टल रही: चतुर्वेदी
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देना चाहूंगी। मैं उम्मीद करती हूं कि देश की प्रगति, उन्नति और विकास में महिलाएं अधिक भागीदारी निभाएं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहती हूं कि 2021 में होने वाली जनगणना टल रही है, उसकी शुरुआत की जाए। 2029 में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और भागीदारी 33% हो, उसकी तरफ काम किया जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुशहाल विवाह और परिवारों के बीच सम्मान को बढ़ावा देने के लिए ‘तेरे मेरे सपने’ नामक प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर शुरू किया है। आज पूरे देश में 22 जगहों और 9 राज्यों में प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर शुरू हुआ है। इन केंद्रों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को विवाह से पहले इन मुद्दों को समझने और सहज विवाह के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है। (Kiran Bedi on Parent)
हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो रहा: बेबी रानी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि मैं देश की सभी बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान हो रहा है, वे आगे बढ़ रही हैं। मैं कहना चाहती हूं कि हर बहन को अपने सपने पूरे करने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री दी है, अरविंद केजरीवाल ने लोगों को सिर्फ सपने दिखाए लेकिन कोई सपना पूरा नहीं हुआ। आज दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री मिली हैं और आज जो कार्यक्रम हो रहे हैं, वह इस बात का संकेत हैं कि अब दिल्ली में भी महिलाएं आगे बढ़ेंगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वे सशक्त हो रही हैं और हर क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है, आत्मनिर्भर भारत में नारी शक्ति की बड़ी भूमिका होगी। मातृ शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है। (Kiran Bedi on Parent)
हम महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हैं: CM साहा
CM धामी ने कहा कि विज्ञान हो, राजनीति हो, कोई भी क्षेत्र हो, मातृ शक्ति की हर क्षेत्र में भागीदारी है, उनका पूरा योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है, उसे पूरा करने में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका होगी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि आज तक महिलाओं के बारे में कभी नहीं सोचा गया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण पर बल देते हैं। त्रिपुरा में भी हम महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं प्रदेश और देश की सभी महिलाओं और दीदियों को शुभकामनाएं देता हूं। महिलाओं को जिस भी क्षेत्र में अवसर मिलता है, वे अपने क्षेत्र, प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करती हैं। (Kiran Bedi on Parent)
बैजयंत जय पांडा ने दी शुभकामनाएं
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि देश की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में महिला सशक्तीकरण की प्रगति ऐतिहासिक है। महिलाएं सशस्त्र बलों, सैनिक स्कूलों में जा सकती हैं। डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से पहुंचने वाली वित्तीय सहायता से लगभग 3.75 करोड़ महिलाओं को लाभ हुआ है। ऐसे कई उदाहरण हैं।भारत जिस नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और जिसमें पूरी दुनिया भारत की प्रशंसा कर रही है, उसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि महिला दिवस हर दिन होना चाहिए। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान हो और जिस समाज की रीढ़ की हड्डी महिला होती है, मातृ शक्ति को हमेशा नमन करना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। आज पूरे विश्व में जिस तरह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है तो पूरे समाज को मिलकर उन्हें और प्रोत्साहन देने की आवश्कता है। (Kiran Bedi on Parent)
8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित: अल्का लांबा
कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि महिलाओं के जीवन में हर दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं का संघर्ष खत्म नहीं हो पा रहा है और अन्याय के खिलाफ उनकी न्याय की लड़ाई जारी है। मैं उम्मीद करती हूं कि हम उनके लिए भी एक रोशनी की किरण लेकर आएंगे। तेलंगाना की BRS विधायक के. कविता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाएं कई बाधाओं का सामना करते हैं। महिलाओं ने हमेशा उम्मीदों से ऊपर उठकर काम किया है। यह समाज का काम है कि वह महिलाओं का समर्थन करे। हमें राजनीतिक प्रणाली, हमारे परिवारों और समाज से कुछ समर्थन की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करना राजनीतिक नेतृत्व की बुनियादी जिम्मेदारी है कि इस देश की महिलाएं शिक्षित हों और सुरक्षित रहें। (Kiran Bedi on Parent)



