Google Analytics —— Meta Pixel

Kisan Andolan 2.0 : किसान आंदोलन में शामिल अन्नदाता की मौत, दो दिन पहले पहुंचा था दिल्ली बॉर्डर

Kisan Andolan 2.0 : शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के बीच एक बुजुर्ग किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसानों की पहचान 63 साल के ज्ञान सिंह के रुप में हुई है। वह पंजाब में गुरदासपुर के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञान सिंह नाम ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- Congress Bank Accounts Frozen: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, फ्रीज हुए पार्टी का अकाउंट

पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे हैं। (Kisan Andolan 2.0 )

बुजुर्ग किसान पंजाब के गुरुदासपुर जिले से थे और किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शंभू सीमा पहुंचे थे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है।

किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दिल्ली और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमाओं पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान तबसे सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। (Kisan Andolan 2.0 )

Back to top button
error: Content is protected !!