पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना, हाजीपुर, सारण और मुजफ्फरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि NDA को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। RJD, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा। इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए। सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितनी अंधेरगर्दी फैलाई। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया। इन लोगों ने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।
यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi Marriage: क्या राहुल गांधी जल्द करने वाले हैं शादी? मंच से खुद कर दिया ऐलान
उन्होंने कहा कि RJD हो या कांग्रेस हो, इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। आज-कल आप देखते होंगे, इंडी अलायंस का हर दल राम मंदिर के लिए भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है। ये राम मंदिर को गाली देकर, उसका बहिष्कार करके आपको चिढ़ा रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को आप माफ करेंगे? बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिनको चारा घोटाले में कोर्ट ने गुनहगार माना है और सजा दी है, उन्होंने एक बयान दिया कि मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा। यानी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब ये मुसलमानों को देना चाहते हैं। (PM Modi in Bihar)
इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।
अरे भाई, पहना देंगे।
अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है। हमें मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं।
– पीएम श्री @narendramodi https://t.co/5MB6ZHYbgL pic.twitter.com/hcTS774urK
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
PM मोदी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं, जब तब मोदी जिंदा है, ये आपके अधिकारों पर डाका नहीं डाल सकते, ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते। वो वक्त चला गया, जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज फाड़ दिए थे। कांग्रेस के 10 साल में ED ने पूरे देश से सिर्फ 35 लाख रुपया जब्त किया था और चोरी करने वाले चोरी कर रहे थे। जबकि मोदी सरकार के 10 साल में 2,200 करोड़ रुपया जब्त किया है। चोरों की नींदें उड़ गई हैं, इसलिए ये लोग मोदी को गाली दे रहे हैं। ये देश का चुनाव है, ये हिंदुस्तान का भविष्य तय करने का चुनाव है, ये चुनाव देश का नेतृत्व चुनने का चुनाव है। (PM Modi in Bihar)
NDA को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा।
RJD, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा।
इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए।
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा… pic.twitter.com/vA1zwa95ry
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कौन है, जिसके हाथों में हम देश की बागडोर दें, इसका निर्णय करने का चुनाव है। देश, कांग्रेस वाली कमजोर, डारपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता। ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। ये इंडी गठबंधन के नेताओं के कैसे बयान आ रहे हैं। कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं हैं। अरे भाई, पहना देंगे। उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है। अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। मुजफ्फरपुर और बिहार के लोगों ने दशकों तक नक्सलवाद का जख्म सहा है। पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को पाला पोसा और उसको आपके खिलाफ इस्तेमाल भी किया। (PM Modi in Bihar)
आरजेडी-कांग्रेस की प्राथमिकता आप लोग नहीं, बल्कि उनका अपना वोटबैंक है…
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/hdEWCQ82lz pic.twitter.com/NQs7qxh5cN
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि अपराध और नक्सलवाद के कारण बिहार में उद्योग, धंधें सब चौपट हो गए। जंगलराज की जिंदगी भयानक थी, डरावनी थी। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था। ये NDA की सरकार है, जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई हैं, अब नक्सलवाद प्रभावित जिले भी तेजी से कम हो रहे हैं। कांग्रेस के समय में एक LED बल्ब 400 रुपये में आता था, मोदी ने इसकी कीमत घटाकर 40-50 रुपये कर दी। घर-घर सस्ता LED बल्ब पहुंचाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं। मोदी ने आपका डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना बनाई है। (PM Modi in Bihar)
10 साल पहले महंगाई की स्थिति क्या थी? तब एक ही गाना चलता था – महंगाई डायन खाये जात है।
तब महीने की 20 हजार रुपये की आमदनी पर कांग्रेस सरकार कहती थी, टैक्स दो। आज मोदी ने ऐसा सुधार किया है कि 50-60 हजार रुपये तक की आय पर आपको एक नया पैसा नहीं देना होगा।
– पीएम श्री… pic.twitter.com/cE9nBr98uL
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
PM मोदी ने कहा कि इस योजना से आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इस योजना का नाम है- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी। जितनी बिजली चाहिए, आप इस्तेमाल करो, बची हुई बिजली सरकार को बेच दो, यानी बिजली का बिल जीरो और साथ में आमदनी भी। ये चुनाव, विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। आज दुनिया में भारत की साख भी है और भारत की धाक भी है। ये चुनाव, देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है। (PM Modi in Bihar)
मोदी किसी को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने देगा। ये मोदी की गारंटी है।
– पीएम श्री @narendramodi https://t.co/5MB6ZHYbgL pic.twitter.com/zkwEP3cEQm
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
PM ने कहा कि आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है। कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या। (PM Modi in Bihar)
इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री।
पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या?
– पीएम श्री @narendramodi
पूरा देखें: https://t.co/FnCnVlGRUQ pic.twitter.com/mH7l218d9i
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024
उन्होंने आगे कहा कि ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी। ये मोदी है, जिसने गारंटी दी कि कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा, गरीब के घर का चूल्हा जलता रहेगा। आज 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या? RJD हो या कांग्रेस, इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। (PM Modi in Bihar)
RJD हो या कांग्रेस, इन दोनों पार्टियों ने तुष्टिकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने आज हाजीपुर, बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। pic.twitter.com/MEEbdNVjEM
— BJP (@BJP4India) May 13, 2024



