प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में हिंदुत्व, मुसलमानों से करते हैं नफरत: AIMIM चीफ ओवैसी
Owaisi on PM Modi: देश में लोकसभा चुनाव के बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खून में हिंदुत्व है। यही उनकी सच्चाई है। वे मुस्लमानों से नफरत करते हैं। साल 2002 से मोदी लगातार यही बोलते आए हैं। इसी वजह से वे दो बार देश के प्रधानमंत्री बने, लेकिन अब लोगों ने तय कर लिया है कि उन्हें हराना है। ओवैसी ने कहा कि एक दिन देश में हिजाब पहने वाली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री बनेगी। मैं यह दिन देखने के लिए शायद जिंदा ना रहूं, लेकिन ये जरूर होगा।
यह भी पढ़ें:- 12वीं के छात्र ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, प्रेम प्रसंग के चलते दी जान
PM मोदी की रिटायरमेंट को लेकर ओवैसी ने कहा कि मुझे नहीं लगता वे 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट लेंगे। मोदी जी खुद नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें राजनीतिक रूप से हराना पड़ेगा। PM मोदी कहते हैं मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। ये सारी बातें बेकार और बकवास है। वे G20, चंद्रयान, विकसित भारत, विश्वगुरु और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने की बातें भूल चुके हैं। सभी चीजों को उन्होंने कचरे में डाल दिया है। वे उसी एजेंडे पर वापस आ गए हैं, जो उन्होंने शुरू किया था। वे आगे भी ऐसे ही एजेंडा जारी रखेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जो दाढ़ी वाला है, जो टोपी पहनता है, वो BJP को खतरा लगता है। (Owaisi on PM Modi)
7 में से 6 विधानसभा सीटों पर AIMIM का कब्जा
ओवैसी ने कहा था कि देश की आजादी के लिए न लड़कर जो लोग बुजदिलों की तरह अंग्रेजों को माफीनामे लिखते रहे, वो हमें अमन के लिए खतरा बता रहे हैं। अमित शाह-योगी हमें पार्षदी का चुनाव हरा नहीं पाए, फिर ये लोकसभा चुनाव कैसे जीतेंगे। बता दें कि हैदराबाद में चौथे फेज के लिए वोटिंग जारी है। यहां से भाजपा ने माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है। भाजपा ने पहली बार हैदराबाद सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। हैदराबाद क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं। AIMIM के पास गोशा महल को छोड़कर सभी 6 सीटों पर कब्जा है। इनमें बहादुरपुरा, चंद्रयानगुट्टा, चारमीनार, गोशामहल, कारवां, मलकपेट और याकूतपुरा शामिल हैं। (Owaisi on PM Modi)



