Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata college gangrape : शादी से इनकार करने पर गैंगरेप; वीडियो बनाकर धमकाया, तीनों आरोपी TMC से जुड़े

Kolkata college gangrape : कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता कीर्ति (बदला हुआ नाम) ने 25 जून को कस्बा थाने में शिकायत दी कि कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा, छात्र जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी टीएमसी छात्र परिषद से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें :- Shefali Jariwala death : कांटा लगा फेम शेफाली का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान, मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की

कीर्ति ने बताया कि मनोजीत ने शादी का प्रस्ताव दिया था, मना करने पर जबरन संबंध बनाए और वीडियो बनाकर धमकाया। हॉकी स्टिक से पीटा भी गया। वह रोती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपी नहीं रुके। घटना कॉलेज परिसर के गार्ड रूम में हुई। (Kolkata college gangrape)

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन से रेप के वीडियो बरामद हुए हैं। आरोपियों पर BNS की धारा 127(2), 70(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। 27 जून को अलीपुर कोर्ट ने उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजा।

विक्टिम का मेडिकल कराया गया, शरीर पर चोटों के निशान मिले। कोर्ट ने मेडिकल और गवाही में तालमेल पाते हुए पुलिस कस्टडी को मंजूरी दी। आरोपी मनोजीत कॉलेज यूनियन में पद दिलवाने और एग्जाम में नंबर बढ़वाने के नाम पर लड़कियों को फंसाता था। उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। (Kolkata college gangrape)

कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने पुष्टि की कि मनोजीत की नियुक्ति कॉलेज जनरल बॉडी की सिफारिश पर हुई थी, जिसमें टीएमसी विधायक अशोक देब अध्यक्ष हैं। कॉलेज में दो कमरे सील कर दिए गए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है और पीड़िता को तत्काल मेडिकल, मानसिक और कानूनी सहायता देने को कहा गया है। आयोग ने राज्य सरकार से पीड़िता को न्याय संहिता की धारा 396 के तहत मुआवजा देने की मांग की है। (Kolkata college gangrape)

Back to top button
error: Content is protected !!