Korba molestation video : कोरबा में स्कूटी सवार युवती को दी फ्लाइंग-किस, VIDEO वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार

Korba molestation video : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना में स्कूटी से घर जा रही युवती को बाइक सवार युवक ने अश्लील इशारे किए और फ्लाइंग किस दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दूसरी घटना में अप्पू गार्डन से लौट रहीं युवतियों के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की।
यह भी पढ़ें :- Pendra car accident : पेंड्रा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 4 दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, सभी की मौत; नशे में धुत था ड्राइवर
पहली घटना डुमरडीह पुल के पास हुई। युवती अकेले स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने पीछा कर अश्लील हरकतें की और फ्लाइंग-किस देने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध करते हुए वीडियो बना लिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों की शिकायत के बाद राजगामार पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान 24 वर्षीय राजकुमार राठिया के रूप में हुई, जो घोटमार थाना क्षेत्र, करतला का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी बाइक (CG12AL1249) जब्त कर ली। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। (Korba molestation video)
दूसरी घटना में युवतियों से की गई बदसलूकी
दूसरी घटना रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे सीएसईबी चौकी क्षेत्र में हुई। कुछ युवतियां अप्पू गार्डन से लौट रही थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच की और अभद्र टिप्पणी कर भाग निकले। युवतियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (Korba molestation video)
कुछ दिन पहले एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। युवती को पब चलने का ऑफर देने वाले दो युवकों का उसने पीछा किया और ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक की चाबी निकाल फेंकी। युवती ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।
कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराएं। (Korba molestation video)



