Pendra car accident : पेंड्रा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 4 दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, सभी की मौत; नशे में धुत था ड्राइवर

Pendra car accident : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवाओं की जान चली गई। बर्थडे पार्टी से लौट रहे चार दोस्त बाइक से घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक नशे में था। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: स्कूलों का समय बदला, 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
जानकारी के मुताबिक, कार चला रहा युवक स्नेहिल गुप्ता शराब के नशे में था और अपनी कार से मरवाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दो बाइकों पर सवार चार युवक-युवती रास्ते में मिले। सभी मरवाही में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने सीधे दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क से दूर जा गिरे। वहीं, अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा, तो कार में ड्राइवर फंसा था और चारों दोस्त सड़क पर घायल हालत में पड़े थे। युवती दर्द से कराह रही थी, जबकि दो युवक बेहोश थे। (Pendra car accident)
राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक स्नेहिल गुप्ता को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। (Pendra car accident)
मृतकों की पहचान गंगाराम गंधर्व (25, गिरारी), रामावतार गोंड (30, कुदरी), भूपेंद्र गोंड (28, बरघाट), और शानू केवट (22, बंधी) के रूप में हुई है।
पेंड्रा थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एएसपी ओम चंदेल ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे को लेकर गांव में शोक का माहौल है। (Pendra car accident)



